विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प.बंगाल विस चुनावः वाम मोर्चा के साथ संयुक्त प्रचार को इच्छुक कांग्रेस

By anand rajEdited By:
Published: Tue, 22 Mar 2016 08:25 AM (IST)Updated: Tue, 22 Mar 2016 08:48 AM (IST)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-वाम मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इसकी के तहत साथानीय कांग्रेस के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : वाममोर्चा और कांग्रेस के बीच अभी भी कुछ सीटों को लेकर खींचतान चल रही है। इसके बावजूद कांग्रेस वाममोर्चा नेताओं के साथ साझा प्रचार करने को तैयार है ताकि जनता में अच्छा संदेश जा सके। हालांकि वाममोर्चा ने स्पष्ट कर दिया है कि सीटों के बंटवारा होने के बावजूद कांग्रेस के साथ संयुक्त प्रचार करने की उसकी कोई योजना नहीं है। जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कहा है कि वाममोर्चा के नेता संयुक्त प्रचार करना चाहेंगे तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

ये भी पढ़ेंः जन-समर्थन को छह किलोमीटर पैदल चलीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग चाहता है कि राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में सीताराम येचुरी जैसे माकपा के केंद्रीय नेताओं के साथ संयुक्त प्रचार करें। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस माकपा के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत चला रही है।

ये भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वाम मोर्चा ने जारी किया घोषणा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए माकपा के साथ राज्य में संयुक्त प्रचार करने में कुछ अड़चनें हैं क्योंकि केरल में कांग्रेस औैर माकपा एक दूसरे के विरुद्ध लड़ रहे हैं। सोनिया प्रचार करती हैं तो स्पष्ट रूप से वह माकपा के पक्ष में कुछ नहीं कह सकेंगी। वहीं चौधरी चाहते हैं कि राहुल गांधी राज्य में माकपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रचार में मंच साझा करें। इससे तृणमूल को दबाव में रखना संभव होगा।

ये भी पढ़ेंः विधानसभा चुनाव से संबंधित सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें