विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत, सिद्धरमैया बोले ईवीएम से नहीं हुई छेड़छाड़

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 01:10 PM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 04:24 PM (IST)

गुंडलपेट सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गीता उर्फ मोहन कुमारी जीती हैं, उन्‍होंने बीजेपी की सी एस निरंजनाकुमार को हराया। इन उपचुनावों के लिए रविवार (9 अप्रैल) को वोटिंग हुई थी।

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत, सिद्धरमैया बोले ईवीएम से नहीं हुई छेड़छाड़
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत, सिद्धरमैया बोले ईवीएम से नहीं हुई छेड़छाड़

बेंगलुरु, पीटीआइ। देश के कई राज्‍यों 'मोदी लहर' जरूर हो, लेकिन कर्नाटक में कांग्रेस का दबदबा कायम है। दक्षिण कर्नाटक की दो विधानसभा सीटों नंजनगुड और गुंडलपेट में हुए उपचुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव में ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की गई है।

नंजनगुड विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कलाले केशवमूर्ति जीते हैं, जो शुरुआत से ही आगे चल रहे थे। एक समय तो यह बढ़त पन्‍द्रह हजार वोटों के आसपास थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार श्रीनिवास प्रसाद को हराया है।

उधर गुंडलपेट सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गीता उर्फ मोहन कुमारी जीती हैं, उन्‍होंने बीजेपी की सी एस निरंजनाकुमार को 10,877 वोटों के अंतर से हराया। इन उपचुनावों के लिए रविवार (9 अप्रैल) को वोटिंग हुई थी। रविवार को हुए उपचुनाव में 67 फीसद से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का इस्‍तेमाल किया था।

बता दें कि नंजनगुड में पूर्व मंत्री वी.श्रीनिवास प्रसाद के इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव कराया गया। पिछले साल मंत्रिमंडल पुनर्गठन के दौरान हटाए जाने से नाराज होकर श्रीनिवास प्रसाद ने कांग्रेस छोड़ दी थी। उधर गुंडलपेट में तत्कालीन एच एस महादेव प्रसाद के निधन के कारण उपचुनाव हुआ। 

इसे भी पढ़ें: उपचुनावों में भी मोदी लहर कायम, दिल्ली सहित कई सीटों पर BJP की जीत