विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 16 May 2017 07:13 PM (IST)

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर भाजपा नेता कई कांग्रेस विधायकों को फॉलो कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज
कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज

अहमदाबाद, जेएनएन। भाजपा में शामिल होने कि अटकलों को खारिज कर कांग्रेसी दिग्गज शंकर सिंह वाघेला ने फिलहाल इस मुददे पर ठंडा पानी डाल दिया है लेकिन भाजपा नेता कांग्रेस विधायकों पर डोरे डाल रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर भाजपा नेता कई कांग्रेस विधायकों को फॉलो कर रहे हैं।

गुजरात में सत्ता के गलियारों में गत दिनों से काफी हलचल है, वाघेला के भाजपा में शामिल होने की अटकलों ने इसे और बढ़ा दिया। फिलहाल नेता विपक्ष शंकर सिंह वाघेला भाजपा में शामिल होने की संभावनओं से इनकार कर रहे हैं लेकिन भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं है। बीते तीन वर्षों में वाघेला समर्थक कांग्रेसी नेता, सांसद व विधायक एक-एक कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। दक्षिण गुजरात के एक नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि भाजपा ने कांग्रेस विधायकों के लिए हॉर्स राइडिंग शुरू कर दी है, उन्हें वर्तमान सीट पर ही भाजपा का टिकट व करोडों का ऑफर दिया गया है।

अब देखना है कि आगामी दिनों में कितने विधायक कांग्रेस का दामन छोडकर भाजपा में शामिल होते हैं, सोमनाथ में आयोजित प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में अमित शाह ने कांग्रेस को जड़ मूल से समाप्त करने का ऐलान किया था उसके लिए वे कुछ भी करने को तैयार हैं भले ही उन्हें कोई अप्रत्याशित फैसला क्यों न करना पडे़। दक्षिण गुजरात के कांग्रेस विधायकों के साथ कांग्रेस के किसी बडे़ नेता को भी भाजपा में लाने की तैयारी है, फिर भले इसके लिए उन्हें कोई कीमत चुकानी पडे़।

भाजपा के खिलाफ किसान संघ

गुजरात में किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिलने से नाराज भारतीय किसान संघ ने 22 मई से प्रदेश व्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। भाजपा का किसान संगठन पहली बार अपनी ही सरकार के खिलाफ आक्रामक है तथा किसानों को नर्मदा का पानी सिंचाई के लिए उपलब्ध कराने को मैदान में है। गुजरात किसान समाज ने मंगलवार से ही गांधीनगर सचिवालय के बाहर प्रदर्शन शुरु कर दिया है, आगामी दिनों में भारतीय किसान संघ भी राज्य भर में सडकों पर उतरेगा।

यह भी पढ़ेंः पाटीदारों पर आइबी व एटीएस की नजर, सोशल मीडिया की निगरानी को ढाई करोड़ बजट

यह भी पढ़ेंः राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई- ममता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।