विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई- ममता

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Tue, 16 May 2017 08:14 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 16 May 2017 06:11 PM (GMT+05:30)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचीं। उन्होंने कहा कि फिलहाल नाम पर चर्चा नहीं हुई।

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई- ममता
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई- ममता

नई दिल्ली/कोलकाता(ब्यूरो)। राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार पर चर्चा करने के लिए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली स्थित उनके आवास पर मिलने पहुंचीं। सोनिया से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि फिलहाल राष्ट्रपति चुनाव  में विपक्ष के उम्मीदवार की चर्चा अभी नहीं हुई है। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का निर्णय करने के लिए अगले 10 दिनों में फिर से मुलाकात होगी जिसमें तय किया जाएगा कि उम्मीदवार कौन होगा। 

ममता दिल्ली यात्रा के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ अन्य नेताओं से भी मुलाकात की।

राष्ट्रपति चुनाव पर विपक्षी रणनीति के लिहाज से सोनिया और ममता की मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि ममता राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को एक और टर्म देने के लिए ज्यादा इच्छुक हैं। यह बात दीगर है कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में विपक्षी खेमे में शामिल कांग्रेस लगातार हर मोर्चे पर ममता का विरोध करती रही है। कांग्रेस ही नहीं माकपा भी ममता का विरोध कर रही है।

रविवार को संपन्न हुए सात निकाय चुनाव में जिस कदर हिसा देखने को मिली उसे लेकर कांग्रेस ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस और माकपा साथ मिल कर इस मुद्दे पर आगामी दिनों तृणमूल को घेरने की योजना बना रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी पहले ही पत्र लिखकर सोनिया गांधी से अपील कर चुके हैं कि राष्ट्रीय राजनीति के समीकरणों से राज्य में पार्टी की संभावनाओं पर असर नहीं प़़डना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः CM नीतीश ने कहा- मैं 2019 में पीएम पद का उम्मीदवार नहीं हूं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।