..और कांग्रेस ने मुजफ्फरनगर दंगों की तुलना गुजरात दंगों से कर दी
कांग्रेस ने दंगों के बहाने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने मुजफ्फरनगर दंगों की तुलना गुजरात दंगों से की है। कांग्रेस प्रवक्ता पीसी चाको ने शुक्रवार को कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा किसी भी मायने में गुजरात दंगों से कमतर नहीं है। यहां भी राज्य सरकार दंगों को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दंगों के बहाने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने मुजफ्फरनगर दंगों की तुलना गुजरात दंगों से की है।
कांग्रेस प्रवक्ता पीसी चाको ने शुक्रवार को कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा किसी भी मायने में गुजरात दंगों से कमतर नहीं है। यहां भी राज्य सरकार दंगों को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा खुफिया जानकारी देने के बावजूद सरकार ने कोई पहल नहीं की। यह सरकार की विफलता को दर्शाता है।
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी मुजफ्फरनगर दंगे की तुलना गुजरात दंगे से की थी। उन्होंने कहा था कि मैं गुजरात गया हूं, लेकिन मुजफ्फरनगर ने गुजरात को भी पीछे छोड़ दिया। सपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में राहत शिविरों में रह रहे लोग बदहाल हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।