विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आनंदीबेन के इस्‍तीफे पर बोली कांग्रेस, भाजपा को हार का अहसास हो गया है

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Mon, 01 Aug 2016 10:12 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2016 10:38 PM (IST)

आनंदीबेन पटेल के गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे को कांग्रेस जहां भाजपा की कमजोरी बता रही है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आनंदीबेन पटेल के गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे को कांग्रेस जहां भाजपा की कमजोरी बता रही है, वहीं भाजपा नेता इसे सामान्य घटनाक्रम मान रहे हैं।

प्रतिक्रियाएं कुछ इस तरह सामने आई हैं:
"गुजरात मॉडल के नाम पर भाजपा ने गुजरात को बर्बाद कर दिया है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून-व्यवस्था बदहाल है। भाजपा को गुजरात में हार का अहसास हो गया है।"
- अहमद पटेल, कांग्रेस अध्यक्ष के सलाहकार

"मुख्यमंत्री के इस्तीफे पर फैसला भाजपा आलाकमान करेगा। आनंदीबेन ने पार्टी के हित में इस्तीफा दिया है। कांग्रेस सत्ता में आने के लिए तड़प रही है। सबके लिए खुश खबर होगी। जन्मदिन से कोई वास्ता नहीं।"
- विजय रुपाणी, मंत्री और गुजरात भाजपा अध्यक्ष

"गुजरात भाजपा के हाथ से निकल रहा है। राज्य में किसी भी समय विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। भाजपा वरिष्ठ नेताओं को किनारे कर रही है। यह पार्टी को भारी पड़ सकता है।"
- शंकर सिंह वाघेला, नेता प्रतिपक्ष, गुजरात विधानसभा

"मुख्यमंत्री दलित बने या मुस्लिम, हमें न्याय चाहिए। आनंदीबेन पटेल ने पाटीदारों पर अन्याय किया। महिलाओं और बच्चों पर लूटपाट और हत्या के मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल में डाला गया। पाटीदार को हक नहीं देंगे तो चुनाव में वह भाजपा के साथ खड़ा नहीं होगा।"
- हार्दिक पटेल, पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के संयोजक

कभी खिंचवाई थी मोदी के 'समर्थन' में फोटो, अब हुईं एनसीपी में शामिल