विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोल आवंटन घोटाले पर केंद्र और सीबीआइ को नोटिस

By Edited By:
Published: Mon, 19 Nov 2012 11:55 AM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2012 03:06 PM (IST)

सुप्रीमकोर्ट ने सोमवार को कोल आवंटन घोटाले की विशेष जाच दल [एसआइटी] से जांच करवाने की मांग को लेकर दायर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने सोमवार को कोल आवंटन घोटाले की विशेष जाच दल [एसआइटी] से जांच करवाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र और सीबीआइ को नोटिस जारी किए हैं। अदालत ने नोटिस का जवाब 8 हफ्ते के भीतर मांगा है।

एक एनजीओ और कुछ पूर्व ब्यूरोक्रेट्स द्वारा दायर याचिका में कोल आवंटन घोटाले में एसआइटी जांच की मांग करते हुए आवंटनों को रद करने की मांग की गई है। अदालत ने कोल आवंटन घोटाले में दायर अन्य याचिकाओं के साथ इस याचिका को भी सुनवाई के लिए जोड़ दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के उस फैसले पर स्थगनादेश जारी करने से इनकार किया, जिसके जरिए कोयला ब्लाक कंपनियों को आवंटित किए गए थे।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने बीते माह कोल ब्लॉक आवंटन पर सीएजी की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें इस आवंटन से सरकारी खजाने को 1.85 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित नुकसान की बात कही गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर