Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरुणाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट, सीएम खांडू पार्टी से निलंबित

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Fri, 30 Dec 2016 12:29 PM (IST)

    निलंबित पांच अन्य विधायकों के नाम जांबे ताशी (लुम्ला), पसांग दोरजी सोना (मेचुका), चॉव तेवा मे (चॉवखाम), जिगनू नामचोम (नामसाई) और कामलुंग मोसांग (मियाओ) हैं।

    ईटानगर, प्रेट्र। अरुणाचल की सत्तारूढ़ पीपुल्स पार्टी (पीपीए) ने तेजी से बदलते घटनाक्रम में देर रात मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उप मुख्यमंत्री चोउना मे और पार्टी के अन्य पांच विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में इन सभी का तत्काल प्रभाव से अस्थाई निलंबन हुआ है। इसके बाद अरुणाचल के नए मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि तकम पारियो अरूणाचल के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। लेकिन भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि भाजपा के सभी विधायक पेमा खांडू के समर्थन में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीपीए अध्यक्ष खाफा बेंगिया ने कहा, "हम प्रेमा खांडू के नेतृत्व से खुश नहीं थे, उन्होंने नीतियों को तैयार करने में पार्टी को भरोसे में नहीं लिया। सरकार और पार्टी के बीच में संवाद का पूरी तरह से अभाव था।"

    वहीं अरूणाचल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तापिर गाव ने कहा, "पेमा को पहले निर्विरोध नियुक्त किया गया था, हम अभी भी पेमा खांडू को मुख्यमंत्री मानते हैं।" निलंबित पांच अन्य विधायकों के नाम जांबे ताशी (लुम्ला), पसांग दोरजी सोना (मेचुका), चॉव तेवा मे (चॉवखाम), जिगनू नामचोम (नामसाई) और कामलुंग मोसांग (मियाओ) हैं।

    अब आधे देश में भाजपा की सत्ता, अरुणाचल की पीपीए सरकार में शामिल

    पीपीए के अध्यक्ष काहफा बेनजिया ने एक आदेश में कहा कि आदेश की शक्ति पार्टी संविधान से उन्हें मिली ताकत में निहित है। इस प्रस्ताव को राज्य अधिशासी समिति ने 20 दिसंबर की बैठक में स्वीकार किया था। अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत ही विधायकों का अस्थाई निलंबन तत्काल प्रभाव से किया जा रहा है।

    बेनजिया ने कहा कि प्रथम दृष्टया वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में उन्हें मिले सुबूतों से संतुष्ट हैं। आदेश में यह भी कहा गया कि इस निलंबन के चलते अब खंडु पीपीए विधायक दल के नेता भी नहीं रहेंगे। उन्होंने पार्टी विधायकों और पीपीए के कार्यकर्ताओं को कहा कि वह खंडु की बुलाई किसी बैठक में शामिल न हों। साथ ही कोई शख्स उनके आदेशों का पालन करता पाया गया तो पार्टी उसके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।

    बेनजिया ने विधानसभा अध्यक्ष टी नोरबु थोंगडोक को लिए पत्र में निलंबित विधायकों को सदन के असंबद्ध सदस्य घोषित करने की अपील की है। साथ ही सदन में उनके अलग बैठने की व्यवस्था करने को कहा है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से इस घटनाक्रम की जानकारी राज्यपाल को भी देने को कहा है।

    पढ़ें- किरण रिजिजू के पक्ष में उतरा बिजली मंत्रालय, कहा- कांग्रेस के आरोप निराधार