यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आगरा: दो समुदायों में भिड़ंत, आगजनी
आगरा [जागरण संवाददाता]। अति संवेदनशील इलाका काजीपाड़ा में सोमवार को युवकों के खेल के झगड़े में सुलग गया। आमने-सामने आए ...और पढ़ें

आगरा [जागरण संवाददाता]। अति संवेदनशील इलाका काजीपाड़ा में सोमवार को युवकों के खेल के झगड़े में सुलग गया। आमने-सामने आए दो समुदायों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई। इसके बाद उपद्रवियों ने आगजनी शुरू कर दी। पथराव से फैली दहशत के कारण बाजार एकाएक बंद हो गया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की। पथराव में कई लोग घायल भी हुए हैं।
आगरा किला के पास रामलीला मैदान में ढोलीखार और काजीपाड़ा के युवक क्रिकेट खेल रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। काजीपाड़ा स्थित रेलवे ब्रिज पर दोनों समुदाय के लोगों के बीच जमकर पथराव शुरू हो गया। सूचना पर कई थानों के फोर्स के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हालात बेकाबू हो गया। एसएसपी एससी दुबे ने बताया कि मौके पर भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात किया गया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
