विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेमा व जयंत समर्थकों में गोलीबारी

By Edited By:
Published: Thu, 24 Apr 2014 09:35 PM (IST)Updated: Thu, 24 Apr 2014 09:36 PM (IST)

आगरा [जागरण न्यूज नेटवर्क]। मथुरा लोकसभा क्षेत्र के बलदेव में फर्जी मतदान को लेकर गुरुवार को भाजपा और रालोद समर्थकों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आगरा [जागरण न्यूज नेटवर्क]। मथुरा लोकसभा क्षेत्र के बलदेव में फर्जी मतदान को लेकर गुरुवार को भाजपा और रालोद समर्थकों में जमकर गोलियां चलीं। इसमें सात लोग घायल हुए हैं, जबकि दो की हालत नाजुक है। फीरोजाबाद के भाजपा प्रत्याशी ने कई जगहों पर फर्जी वोटिंग की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है। वोटिंग खत्म होने के बाद भाजपाइयों ने सिरसागंज थाने का घेराव किया। मतदान के दौरान भी कई जगहों पर प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट और पथराव हुआ।

फर्जी मतदान को लेकर बलदेव के दौलतपुर स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी व बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी और रालोद उम्मीदवार जयंत चौधरी के समर्थकों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने बूथ की बल्लियों को उखाड़ एक-दूसरे पर हमला बोला दिया। करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। जिसमें दो महिला मतदानकर्मी सहित सात लोग घायल हो गए। इस दौरान करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है।