विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्ची से दुष्कर्म: सुरक्षा जायजा लेने के 10 दिनों बाद खुला स्कूल

By Edited By:
Published: Mon, 28 Jul 2014 02:52 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2014 03:32 PM (IST)

वह स्कूल जिसमें छह वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना हुई थी, 10 दिनों के बाद आज फिर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बेंगलूर। वह स्कूल जिसमें छह वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना हुई थी, 10 दिनों के बाद आज फिर से खुल गया। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस शर्मनाक घटना के विरोध में प्रदर्शनों की वजह से स्कूल को बंद कर दिया गया था। पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूलों के लिए दिशानिर्देश जारी किये हैं।

कुछ अभिभावकों द्वारा स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर किए गए उपायों का जायजा लेने के बाद आज से स्कूल को खोल दिया गया। अधिकांश अभिभावक सुरक्षा उपाय से संतुष्ट नजर आए लेकिन कुछ माता-पिता अब भी ऐसे हैं जो अपने बच्चों को इस स्कूल में भेजने को लेकर सशंकित हैं। स्कूल में लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

आरोप है कि दो जुलाई को हुई इस शर्मनाक घटना को पहले रफा-दफा करने की कोशिश की गई थी लेकिन 12 दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

इस मामले में मुख्य आरोपी स्कूल के स्केटिंग इंस्ट्रक्टर मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष रुस्तम केरेवाला व अन्य ने सुबूतों से छेड़छाड़ की थी। बेंगलूर के नवनियुक्त पुलिस कमीश्नर एमएन रेड्डी ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।