विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस साल में पाक ने 55 बार किया युद्धविराम का उल्लंघन

By Edited By:
Published: Tue, 06 Aug 2013 01:36 PM (IST)

एक ओर भारत पाक के साथ अपने बिगड़े रिश्ते सुधारने की पहल कर रहा है और दूसरी ओर पाक अपने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

श्रीनगर। एक ओर भारत पाक के साथ अपने बिगड़े रिश्ते सुधारने की पहल कर रहा है और दूसरी ओर पाक अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आ रहा है। पहले भारतीय सैनिकों के सिर कलम करना और अब भारतीय सीमा पर पाक का हमला। यह पहली बार नहीं है पाक ने पिछले छह महीने में सीमा पर साल भार में 55 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है और ये घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं।

रक्षा मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार युद्धविराम उल्लंघन की सर्वाधिक घटनाएं जुलाई महीने में हुई है। मंत्रालय ने बताया कि मई, जून और जुलाई इन तीन महीनों में 20 सीमा पर हमला किया है। फरवरी में चार बार, मई में पांच, जून में आठ, जुलाई में छह बार पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है। इन घटनाओं में एक जवान शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए हैं।

रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने आज सदन में बताया कि भारत ने हमेशा ही इस मसले पर पाक से बातचीत की है लेकिन अब कड़ी कार्रवाई का वक्त आ गया है। उन्होंने बताया कि अधिकतर हमले जम्मू कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में हुए हैं। युद्धविराम संबंधी सभी उल्लंघनों को हाटलाइन के स्थापित तंत्र, फ्लैग बैठकों के साथ-साथ महानिदेशक (सैन्य गतिविधि) के बीच साप्ताहिक वार्ता के माध्यम से उपयुक्त स्तर पर पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों के साथ उठाया जाता है।

पाक ने कब कब किया युद्धविराम का उल्लंघन

24 मई - तंगधर क्षेत्र

26 मई - नौगवां क्षेत्र

27 मई - पुंछ क्षेत्र

29 मई - नानकोट क्षेत्र

31 मई - नानकोट क्षेत्र

10 जून - भंट्टाल क्षेत्र

11 जून - भूबंर क्षेत्र

19 जून- भंट्टाल क्षेत्र

19 जून - निक्रल क्षेत्र

19 जून - पुंछ क्षेत्र

26 जून - पुंछ क्षेत्र

26 जून - भंट्टाल क्षेत्र

3 जुलाई- भूबंर क्षेत्र

6 जुलाई - नानकोट क्षेत्र

11 जुलाई - पुंछ क्षेत्र

13 जुलाई- नानकोट क्षेत्र

14 जुलाई - नानकोट क्षेत्र

22 जुलाई - पुंछ क्षेत्र

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर