महिलाओं के शरीर पर टिप्पणी करने वाली किताब पर प्रतिबंध
महिलाओं के शरीर के आकार पर टिप्पणी करने वाली किताब को सीबीएसई ने बैन कर दिया है।
नई दिल्ली (एजेंसी)। महिलाओं की शारीरिक बनावट को लेकर अश्लील परिभाषा देने वाली किताब को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर ने बताया कि 12 वीं कक्षा में प़़ढाई जा रही शारीरिक शिक्षा की किताब में टिप्पणी है कि महिलाओं के लिए आदर्श बनावट 36-24-36 है।
सोशल मीडिया पर हुए बवाल के बाद केंद्र सरकार हरकत में आई। किताब को एक निजी प्रकाशक ने तैयार कराया है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर किताब का वह अंश वायरल हो रहा है। ट्विटर पर विभिन्न यूजर्स ने तस्वीरें साझा कर इस अंश का जिक्र किया और मांग की कि प्रकाशक इस सामग्री को वापस ले और स्कूलों के पाठ्यक्रम से यह किताब हटाई जाए।
निजी प्रकाशक की किताब लेने में सावधानी बरतें सीबीएसई ने एक बयान में कहा, विद्यालयों से यह उम्मीद की जाती है कि वह किसी निजी प्रकाशक की किताब का चयन करते समय बेहद सावधानी बरतेंगे और सामग्री की जांच जरूर की जानी चाहिए। जिससे ऐसी किसी भी आपत्तिजनक चीज को हटाया जा सके जिससे किसी वर्ग, समुदाय, लिंग, धार्मिक समूह की भावनाएं आहत हों। स्कूलों को अपने द्वारा निर्धारित किताब की सामग्री की जिम्मेदारी लेनी होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।