विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाई ने बहन को मौत के घाट उतारा

By Babita kashyapEdited By:
Published: Mon, 06 Oct 2014 12:52 PM (IST)Updated: Mon, 06 Oct 2014 12:55 PM (IST)

थाना मझोला क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर में गुलफ्सता (18) को घर में ही मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने ऑनर किलिंग मानकर उसके भाई असलम को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक युवती की मां का कई साल पहले इंतकाल हो गया, ऐसे में वह पाकबड़ा में अपने मामा के

News Article Hero Image

मुरादाबाद। थाना मझोला क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर में गुलफ्सता (18) को घर में ही मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने ऑनर किलिंग मानकर उसके भाई असलम को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक युवती की मां का कई साल पहले इंतकाल हो गया, ऐसे में वह पाकबड़ा में अपने मामा के पास रहती थी। डेढ़ साल पहले ही वह लाकड़ी फाजलपुर स्थित अपने पिता इस्लाम के घर रहने आई थी। पिता एक ठेकेदार के गोदाम पर चौकीदारी करता है, बीती रात वह डयूटी पर था। घर में दिल्ली से ईद मनाने आया उसका भाई असलम व दादा जबर खां थे।

सोमवार सुबह भाई ने पुलिस को बहन की हत्या होने की सूचना दी। पुलिस ने जाकर देखा तो युवती का शव कमरे में चारपाई के नीचे पड़ा था, उसके शरीर पर पिटाई के निशान भी थे। जिससे घटना ऑनर किलिंग की प्रतीत हो रही थी।

एसपी सिटी वैभव कृष्ण का मानना है कि आनर किलिंग की दिशा में ही जांच चल रही है। उनका मानना है कि अवैध संबंधों का विरोध भी हो सकता है।

सौ जवान भी नहीं खोज पाए इंसानी भेड़िए को

दुष्कर्म के बाद दो किशोरियों की हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।