विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय राउत और स्‍वामी का सिर लाने वाले को मिलेंगे लाखों

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 21 Apr 2015 11:10 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2015 12:05 PM (IST)

विवादित बयानों से चर्चा में बने रहने वाले ऑल इंडिया फैजान-ए-मदीना कौंसिल के अध्यक्ष मुईन सिद्दीकी नूरी ने एक बार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बरेली। विवादित बयानों से चर्चा में बने रहने वाले ऑल इंडिया फैजान-ए-मदीना कौंसिल के अध्यक्ष मुईन सिद्दीकी नूरी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मंगलवार को कौंसिल के दफ्तर पर उन्होंने शिवसेना सांसद संजय राउत का सिर कलम करने पर 25 लाख और भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी पर 50 लाख 786 रुपये देने का एलान किया।

उन्होंने कहा कि यह रकम फेसबुक एकाउंट पर एकत्र होने लगी है। कहा कि ये दोनों नेता हमेशा मुल्क का सौहार्द खराब करने को समाज में जहर घोलने वाले बयान देते हैं। इन पर देश का कानून कोई लगाम नहीं लगा पा रहा है। इसीलिए मुसलमानों से वोट के अधिकार का हक छीनने का बयान देने वाले सांसद पर इनाम घोषित किया गया है। इसके साथ ही आरएसएस पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया। मुईन सिद्दीकी नूरी ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज ऐसे लोगों पर नकेल कसने की मांग की।

पढ़ें: मसरत का सिर काटने वाले को मिलेगा दस लाख का इनाम: शांडिल्य