विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मसर्रत का सिर काटने वाले को 10 लाख का इनाम : शांडिल्य

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 21 Apr 2015 01:16 AM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 01:30 AM (IST)

एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पाकिस्तानी झंडा लहराकर कश्मीर को पाकिस्तान का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कुरुक्षेत्र। एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पाकिस्तानी झंडा लहराकर कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताने वाले देशद्रोही मसर्रत आलम भट्ट का सिर काटने वाले को फ्रंट 10 लाख रुपये का इनाम देगी।

शांडिल्य सोमवार को यहां होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मसर्रत जैसे आतंकवादियों को हवा देकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में कमजोर करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। सईद के इस मंसूबे को एंटी टेररिस्ट फ्रंट कामयाब नहीं होने देगी। शांडिल्य ने पीडीपी को आतंकी पार्टी बताया व पाकिस्तानी आतंकवादियों का आका। शांडिल्य ने कहा कि वह कश्मीर की धरती पर जाकर मसर्रत व पाकिस्तान के झंडे जलाएंगे व मसर्रत का समर्थन करने वाले 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के भी पुतले जलाएंगे और नरेंद्र मोदी के साथ कश्मीर की आवाम को जोड़ने का काम करेंगे।

मसरत को छोड़ना ही गलत: ठाकरे

शांडिल्य ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर कहा कि पाकिस्तान से आने वाली लाहौर बस से आतंकवादी आ रहे हैं, यदि 15 दिन के भीतर लाहौर बस सेवा बंद न हुई तो उनका फ्रंट लाहौर बस का घेराव करेगा।

पढ़ें: मसरत गिरफ्तार, गिलानी नजरबंद

मसरत की गिरफ्तारी के बाद घाटी में पत्थरबाजी, कर्इ घायल