विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..बढ़ी नमो नमो की गूंज

By Edited By:
Published: Fri, 07 Jun 2013 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2013 10:30 PM (IST)

लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित करने के लिए भाजपा में आंतरिक दबाव बढ़ता जा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित करने के लिए भाजपा में आंतरिक दबाव बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जहां गोवा में भाजपा के राष्ट्रीय नेता चुनावी रणनीति तय करने को एकत्रित हुए हैं वहीं लखनऊ में मोदी को पीएम प्रत्याशी बनवाने को भाजपाई धरना, प्रदर्शन और हस्ताक्षर अभियान जारी किए हुए हैं। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में सीतापुर क्षेत्र से आए सैकड़ों लोगों ने धरना दिया और नारेबाजी की।

मोदी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार नहीं बनाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए लोगों का कहना था कि राष्ट्रीय नेता उहापोह में फंसे रहे तो दिल्ली में एनडीए सरकार बनना मुश्किल होगा। प्रदर्शनकारी ' मैं नरेंद्र मोदी हूं' स्लोगन लिखी टोपियां लगाए हुए थे और तख्तियों पर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की वजह भी लिखी थी। प्रदर्शनकारी करीब साढ़े तीन घंटे भाजपा दफ्तर में डटे रहे और महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को ज्ञापन सौंपा और अभियान जारी रखने की बात कहीं।

उधर नरेंद्र मोदी यूथ एसोसिएशन अध्यक्ष संजय तिवारी ने अपना हस्ताक्षर अभियान जारी रखने की बात कही। तिवारी ने दावा किया कि अभियान को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। पहले चरण में शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाने के बाद गांवों की ओर रुख किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर