विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा दिल्ली में चुनाव को तैयार: उपाध्याय

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Mon, 27 Oct 2014 08:42 AM (IST)Updated: Mon, 27 Oct 2014 08:43 AM (IST)

दिल्ली में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के बावजूद भाजपा में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अभी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के बावजूद भाजपा में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अभी भी कई भाजपा नेताओं व विधायकों को यह उम्मीद है कि दिल्ली में विधानसभा भंग कर मध्यावधि चुनाव की घोषणा की जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने भी दिल्ली की राजनीतिक अनिश्चितता खत्म करने के लिए महाराष्ट्र में सरकार गठन के बाद फैसला लिए जाने की ओर इशारा किया है।

चुनाव आयोग ने दिल्ली के कृष्णानगर, तुगलकाबाद तथा महरौली विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान कराने की घोषणा कर दी है। इसके लिए 28 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। उल्लेखनीय है कि डॉ. हर्षवर्धन, रमेश बिधूड़ी तथा प्रवेश वर्मा के सांसद चुने जाने के कारण यह तीनों सीटें खाली हुई थीं। इन पर नियमानुसार 30 नवंबर के पहले उपचुनाव हो जाना चाहिए। उपचुनाव की घोषणा से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके परिणाम के आधार पर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने या नहीं बनाने का फैसला करेगी। दूसरी ओर भाजपा के कई नेताओं को अभी भी उम्मीद है कि उपचुनाव होने से पहले दिल्ली में विधानसभा भंग करने की घोषणा कर दी जाएगी।

सतीश उपाध्याय का कहना है कि चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की घोषणा का यह मतलब नहीं है कि भाजपा विधानसभा चुनाव से भाग रही है। पार्टी किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है। उनका दावा है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने पर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा के राजेंद्र नगर से विधायक आरपी सिंह सहित अन्य नेताओं का कहना है कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने की पूरी उम्मीद है।

*****

चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की घोषणा संवैधानिक अनिवार्यता है। दिल्ली के भविष्य के बारे में फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। पार्टी के वरिष्ठ नेता हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में सरकार गठन में व्यस्त हैं। उम्मीद है कि महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद दिल्ली के बारे में शीघ्र फैसला लिया जाएगा।

-सतीश उपाध्याय, दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष

पढ़े: चुनाव में जाने को तैयार केजरीवाल, बोले- भाजपा का सता रहा हार का डर

केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया फर्जी वोट बनाने का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।