लेफ्ट के सत्ता में आने के बाद 120 BJP-RSS कार्यकर्ताओं की हुई हत्या: अमित शाह
केरल में भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं की 'राजनीतिक हत्या' से पार्टी में भारी नाराजगी है और वामपंथी हिंसा के खिलाफ भाजपा ने जोर-शोर से अभियान छेड़ दिय ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एएनआइ। केरल में वामपंथी हिंसा के खिलाफ भाजपा ने जन रक्षा यात्रा शुरू किया है। दिल्ली में भी आज इसका आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष अमित शाह शामिल हुए। इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे।
अमित शाह ने दिल्ली से ही केरल की वामपंथी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, गोली से भी जान ली जा सकती है, मगर भय फैलाने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। फिर भी हम कुर्बानी से नहीं डरने वाले। शाह ने आगे कहा, कम्यूनिस्ट पार्टी को शर्म आनी चाहिए, ज्यादातर हत्याएं मुख्यमंत्री के इलाके में हुई हैं। जब से कम्यूनिस्ट सत्ता में हैं, तब से 120 से अधिक भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताआें की हत्याएं हो चुकी हैं।
Life can be taken with a bullet,but bodies of our workers were chopped to pieces to instill fear even thn we aren't scared of sacrifice-Shah pic.twitter.com/XBywFOl9qn
— ANI (@ANI) October 8, 2017
Communist Party should be ashamed, most murders took place in CM's area.Over 120 BJP-RSS workers killed since Communists came to power: Shah pic.twitter.com/NRQhdxQP5f
— ANI (@ANI) October 8, 2017
गौरतलब है कि केरल में भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं की 'राजनीतिक हत्या' से पार्टी में भारी नाराजगी है और वामपंथी हिंसा के खिलाफ भाजपा ने जोर-शोर से अभियान छेड़ दिया है। इससे पहले भी केरल से अमित शाह ने जन रक्षा यात्रा की शुरुआत करते हुए वहां की सरकार पर जोरदार प्रहार किया था। यात्रा में भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया था और कहा था कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह हो ही नहीं सकती है।
यह भी पढ़ें: LIVE: वडनगर में मोदी, 500 करोड़ वाले सिविल अस्पताल का किया उद्घाटन

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।