विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अटल के सपनों का झारखंड बनाने के लिए दें साथ : शाह

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Wed, 10 Dec 2014 02:18 PM (IST)Updated: Thu, 11 Dec 2014 09:30 AM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को झारखंड के गिरिडीज जिले के झंडा मैदान में पार्टी प्रत्याशी निर्भय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गिरिडीह। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को झारखंड के गिरिडीज जिले के झंडा मैदान में पार्टी प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। हेलीकॉप्टर से करीब 11:45 बजे पहुंचे शाह ने अपने करीब 30 मिनट के भाषण में झामुमो और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि झामुमो-कांग्रेस ने झारखंड को गर्त में पहुंचा दिया है। अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस उद्देश्य और सपनों के साथ झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया, वह आज भी अधूरा है। उनके सपनों को पूरा करने के लिए भाजपा का साथ दें।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड को ढाई हजार करोड़ की रॉयल्टी देने वाली है। क्या मौजूदा सरकार से आपको इस रॉयल्टी का लाभ मिल सकता है। इसका लाभ आपको तभी मिल पाएगा, जब केंद्र की तरह झारखंड में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।

पढ़ें - 'झारखंड में भाजपा की सरकार तय, जनता को एडवांस में बधाई'

पढ़ें - भाजपा का उल्टा पड़ सकता है गैर आदिवासी सीएम का दांव