Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्लीः कांग्रेस के पतन से डूब गई भाजपा की नाव

    By anand rajEdited By:
    Updated: Wed, 11 Feb 2015 11:39 AM (IST)

    भाजपा रणनीतिकारों को जिसका डर था, आखिर वहीं हुआ। वह कांग्रेस के गिरते जनाधार को अपने लिए खतरे की घंटी मान रहे थे। वह इस बात से डरे हुए थे कि कांग्रेस ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली (राज्य ब्यूरो)। भाजपा रणनीतिकारों को जिसका डर था, आखिर वहीं हुआ। वह कांग्रेस के गिरते जनाधार को अपने लिए खतरे की घंटी मान रहे थे। वह इस बात से डरे हुए थे कि कांग्रेस के मत फीसद में कहीं गिरावट न आ जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के रणनीतिकार शुरू से कह रहे थे कि यदि ऐसा होता है तो इसका सीधा लाभ आम आदमी पार्टी को मिलेगा। क्योंकि कांग्रेस के समर्थक भाजपा के बजाए अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े होंगे। उनका यह आकलन सही निकला और कांग्रेस के पतन ने भाजपा को भी रसातल में पहुंचा दिया। हालांकि, भाजपा के मत फीसद में पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 1.74 फीसद की ही कमी आई है। लेकिन उसे 29 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है, क्योंकि कांग्रेस, बसपा व अन्य के मतदान फीसद में जो कमी आई है उसका सीधा लाभ आप को मिला है।

    आप के बढ़े मत फीसद

    पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में आप के मत फीसद में 24.8 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। जिससे वह दिल्ली विधानसभा की 70 में से 67 सीटें जीतने में सफल रही। पिछले विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा भाजपा को 33.94 फीसद मत मिले थे। उसे 32 सीटें मिली थी। वहीं, आप 29.5 फीसद मत लेकर 28 सीटें जीतने में सफल रही थी। जबकि कांग्रेस 24.5 फीसद मत लेकर भी सिर्फ आठ सीटें जीत पाई थी। भाजपा का मानना था कि इस बार भी यदि त्रिकोणीय मुकाबला होगा तो कांग्रेस व आप के बीच मतों का बंटवारा होने से उसे लाभ मिल सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कांग्रेस का मत फीसद दस फीसद भी नहीं पहुंच सका। उसे मात्र 9.7 फीसद वोट मिले हैं।

    बसपा के वोट फीसद में गिरावट

    इसी तरह से पिछले चुनाव में लगभग छह फीसद वोट लेने वाली बसपा भी 1.3 फीसद पर आकर सिमट गई, क्योंकि उसके समर्थक आप के साथ चले गए। यही कारण है कि पिछले चुनाव की तुलना में ज्यादा मत हासिल करने के बाद भी बदरपुर, हरिनगर, कालकाजी सहित कई सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

    विधानसभा चुनाव 2013 के आंकड़े

    पार्टी मत फीसद सीटें

    भाजपा 33.94 32

    कांग्रेस 24.5 8

    आप 29.5 28

    लोकसभा चुनाव 2014 के आंकड़े

    पार्टी मत फीसद विस सीटें पर बढ़त

    भाजपा 46.4 60

    आप 32.9 10

    कांग्रेस 15.1 0

    पढ़ेंः आप की ऐतिहासिक जीत में चौंकाने वाला मोड़

    पढ़ेंः साल भर बाद दिल्ली की सत्ता पर आम आदमी पार्टी की वापसी