Move to Jagran APP

BJP केे राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी, वेंकैया समेत कई नाम शामिल

भाजपा ने अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में कई केंद्रीय मंत्रियों को जगह दी है। इसमें वेंकैया नायडू, चौधरी बिरेंद्र सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी समेत निर्मला सीतारमण का नाम भी शामिल है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Sun, 29 May 2016 05:03 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2016 09:20 PM (IST)
BJP केे राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी,  वेंकैया समेत कई नाम शामिल

नई दिल्ली (एएनआई)। शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू राजस्थान से और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी झारखंड से राज्यसभा में आएंगे। भाजपा राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिनमें इन दोनों के साथ 12 लोगों के नाम हैं। राजस्थान से भाजपा के सबसे ज्यादा चार लोग उम्मीदवार बनाए गए हैं। जबकि हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार से एक-एक सदस्य राज्यसभा आएंगे।

loksabha election banner

यहां डेनिम की जींस पहनने और विदेश बात करने पर मिलती है 'मौत'

इतनी बड़ी शख्सियत होने के बाद भी जमीन से जुड़े हैं एप्पल के सीईओ टिम कुक

भाजपा ने उन सभी केंद्रीय मंत्रियों को राज्यसभा में दोबारा लाना सुनिश्चित कर लिया है, जिनका कार्यकाल खत्म हो रहा था। इनमें वेंकैया नायडू, पीयूष गोयल, चौधरी वीरेंद्र सिंह और निर्मला सीतारमण शामिल हैं। इसके साथ ही बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रामविचार नेताम और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम रुपाला को राज्यसभा में लाने का फैसला किया गया है। राज्यसभा के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 31 मई है और 11 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में भाजपा को 58 में से 16-18 सीट मिलने की उम्मीद है।

फिनमेेकेनिका को मिले सभी रक्षा सौदे रद करेगी केंद्र सरकार: पर्रिकर

एक सप्ताह में 700 लोगों की जान ले चुका है उफनता भूमध्य सागर

गौरतलब है कि 13 मई को राज्यसभा के 53 सासंदों ने ऊपरी सदन से विदाई ली थी। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की पचास से ज्यादा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्त्रम की घोषणा कर दी है। 15 राज्यों के 57 सांसदों का कार्यकाल जून से अगस्त के बीच खत्म हो रहा है। कार्यक्त्रम के मुताबिक 11 जून को वोटिंग होगी और उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। सबसे ज्यादा 11 सीटें उत्तर प्रदेश में खाली हो रही हैं, वहीं बिहार के 5 सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके अलावा तमिलनाडु और महाराष्ट्र में 6-6 सीटें खाली हो रही हैं, जबकि आंध्रप्रदेश से 4 सीटों पर चुनाव होगा। इधर कर्नाटक और राजस्थान में भी 4-4 सीटों पर चुनाव होगा. झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा और तेलंगाना से दो-दो सीटें खाली हो रही हैं।

किरण्ा बेदी बनीं पुडुचेरी की उपराज्यपाल, केजरीवाल ने दी बधाई

राज्यसभा के साथ-साथ भाजपा ने तीन राज्यों के विधान परिषद के उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। कर्नाटक से बी सोमाना, महाराष्ट्र से सुरजीत ठाकुर और बिहार से अर्जुन शाहनी को संबंधित राज्यों को विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची

राजस्थान : वैंकेया नायडू,

ओम प्रकाश माथुर, हर्षवर्धन सिंह और राम कुमार वर्मा

हरियाणा- चौधरी वीरेंद्र सिंह

महाराष्ट्र- पीयूष गोयल

कर्नाटक- निर्मला सीतारमन

झारखंड- मुख्तार अब्बास नकवी

गुजरात- पुरुषोत्तम रूपाला

मध्य प्रदेश-अनिल माधव दवे

छत्तीसगढ़-रामविचार नेताम

बिहार-गोपाल नारायण सिंह

राज्य सभा चुनाव से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

ललित मोदी के खिलाफ इंटरपोल से फिर गिरफ्तारी वारंट लेने की होगी कोशिश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.