विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम ने की जम्मू हमले की निंदा, भाजपा ने कहा- पाक से वार्ता न करें मनमोहन

By Edited By:
Published: Thu, 26 Sep 2013 12:06 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2013 01:39 PM (IST)

जम्मू के कठुआ और सांबा में हुए आतंकी हमले की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत सभी राजनीतिक दलों ने कड़ी निंदा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जम्मू के कठुआ और सांबा में हुए आतंकी हमले की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत सभी राजनीतिक दलों ने कड़ी निंदा की है। अमेरिका गए पीएम ने इस हमले को शांति वार्ता में बाधा पहुंचाने की कोशिश बताया है। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों ने इसे शांति प्रक्रिया की आड़ में आतंकी कार्रवाई जारी रखने की साजिश करार दिया है।

पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में अब तक हुए बड़े आतंकी हमले

घटना के बाद गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने इस हमले में शहीद हुए लोगों की जानकारी ली है। भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने इस हमले के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच होने वाली वार्ता को रोक देने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को पाकिस्तान से वार्ता करने की बहुत जल्दी है।

पढ़ें: हमले के बाद क्या बोले बोले उमर

उन्होंने कहा कि खुद प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर में भारतीय जवानों के सिर कलम करने की घटना के बाद सदन में कहा था कि वह तब तक पाक से वार्ता नहीं करेंगे जब तक पाक इस तरह की घटनाओं को बंद नहीं कर देता है।

दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बातचीत जारी रखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बातचीत से ही कोई समाधान निकाला जा सकता है। रक्षा विशेषज्ञों की राय में इस हमले के बाद भारत को पाक से कोई बात नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस के राशिद अल्वी ने भी इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि भारत पाकिस्तान से दोस्ताना संबंध चाहता है, लेकिन हमलों में मासूमों की मौत की कीमत पर यह मंजूर नहीं किया जा सकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर