विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में अबतक हुए आतंकी हमले

By Edited By:
Published: Thu, 26 Sep 2013 11:47 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2013 12:22 PM (IST)

नई दिल्ली। ऐसा लग रहा है कि भारत-पाक के बीच अमन की पहल आतंकियों को नहीं भा रही। अमेरिका में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ऐसा लग रहा है कि भारत-पाक के बीच अमन की पहल आतंकियों को नहीं भा रही। अमेरिका में मनमोहन सिंह और नवाज शरीफ के बीच होने जा रही मुलाकात का प्रस्ताव आतंकियों के गले नहीं उतर रहा है। गौरतलब है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच होने वाली बैठक से ठीक पहले जम्मू के हीरानगर पुलिस स्टेशन और जम्मू के सांबा सेक्टर में सेना के बेस कैंप आतंकियों ने हमला कर दिया जिसमें पांच पुलिसकर्मी और सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल सहित 12 लोगों की मौत हो गई है।

जम्मू-कश्मीर में अबतक हुए आतंकी हमले:-

1:-23 सितंबर 2013 को श्रीनगर में आतंकी हमले में एक जवान शहीद।

2:-07 सितंबर 2013 को शोपियां में सीआरपीएफ कैंप पर हमला, तीन आतंकी ढेर।

3:-14 अगस्त 2013 को कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर।

4:-30 जुलाई 2013 को जम्मू के मच्छल सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास में दो आतंकी ढेर।

5:-10 जुलाई 2013 को कुपवाड़ा में आतंकी मुठभेड़ में एक जवान शहीद।

6:-03 मई 2013 को किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में जवान शहीद।

7:-24 जून 2013 को श्रीनगर में आतंकी हमले में आठ जवान शहीद।

8:-24 मार्च 2013 को सोपोर में आतंकी हमले में एक नागरिक की मौत।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर