विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भदोही, अजमगढ़ में प्रतिमा विसर्जन को लेकर बवाल, फायरिंग

By vivek pandeyEdited By:
Published: Sat, 04 Oct 2014 03:31 PM (IST)Updated: Sat, 04 Oct 2014 06:25 PM (IST)

प्रतिमा विसर्जन को लेकर उगापुर नहर के पास शुक्रवार को जमकर बवाल हो गया। अराजक तत्वों ने रोडवेज बस को आग लगाने के साथ ही पुलिस के वाहन को भी फूंक दिया। हंगामा इतना था कि पुलिस उसे काबू नहीं कर सकी और पुलिसकर्मी मौके से भाग खड़े हुए।

News Article Hero Image

भदोही। प्रतिमा विसर्जन को लेकर उगापुर नहर के पास शुक्रवार को जमकर बवाल हो गया। अराजक तत्वों ने रोडवेज बस को आग लगाने के साथ ही पुलिस के वाहन को भी फूंक दिया। हंगामा इतना था कि पुलिस उसे काबू नहीं कर सकी और पुलिसकर्मी मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद अतिरिक्त बल के पहुंचने पर ही कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस और पीएसी ने लाठियां बरसाई और फिर उपद्रवियों पर काबू पाया जा सका। उपद्रवियों को खदेडने के लिए हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। इस बवाल में आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ ही करीब 40 लोग घायल हो गए। इधर आजमगढ़ से भी ऐसी ही खबरें हैं।

भदोही में मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने खुद मोर्चा संभाल लिया। रात करीब आठ बजे के बाद स्थिति कुछ काबू में आ सकी। इस मामले में करीब दो दर्जन लोग हिरासत में लिए गए हैं।

दरअसल, उगापुर में आस-पास के अलावा भदोही की मूर्तियां विसर्जित होनी थीं। संवेदनशीलता के मद्देनजर भदोही में प्रशासनिक अमला मुस्तैद था। उधर, पड़ोसी जनपद जौनपुर से करीब दो दर्जन मूर्तियां उगापुर नहर तक पहुंच गईं। यहां से वह आगे मीरजापुर गंगा घाट तक जाना चाह रहे थे। नहर पर तैनात सिपाहियों ने रोका तो उन्होंने सड़क जाम कर दिया। इस बीच आस-पास की और मूर्तियां वहां आती गईं। जानकारी लगते ही एसडीएम औराई पहुंच गए। जाम का दायरा बढ़ने के साथ ही आक्रोश बढ़ता गया। अंतत: वह पुलिस प्रशासन के रोक को दरकिनार कर वे आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने रोकना चाहा तो वे उन पर टूट पड़े।

मूर्ति विसर्जन के रास्ते को लेकर बवाल, थानाध्यक्ष की जीप फूंकीआजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के कमौली गांव में शनिवार को मूर्ति विसर्जन के रास्ते को लेकर बवाल हो गया। इसमें आक्रोशित लोगों ने पुलिस जीप फूंक दी। पुलिस का कहना था कि हर साल की तरह नहर के रास्ते से ही प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाया जाए। जबकि दुर्गा भक्तों का कहना था कि वर्ष भर पूर्व तक सरकारी रास्ता नहीं बना था, इसलिए नहर के रास्ते से प्रतिमाएं ले जाईं जाती थीं। चूंकि अब रास्ता बन गया है इसलिए वे नये रास्ते से ही प्रतिमा ले जाएंगे। इसी बात को लेकर बवाल हो गया। पुलिस ने सख्त रुख दिखाने की कोशिश की तो आक्रोशित लोगों ने थानाध्यक्ष की ही जीप फूंक दी।

पढ़ें : गाजीपुर में भी विसर्जन के दौरान हंगामा

पढ़ें : पटना- 33 लोगों की मौत, कई लापता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।