विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना भगदड़ की जांच करेंगे एडीजी-गृह सचिव

By manoj yadavEdited By:
Published: Sat, 04 Oct 2014 12:14 PM (IST)Updated: Sat, 04 Oct 2014 08:25 PM (IST)

दशहरे पर रावण दहन के बाद पटना के गांधी मैदान में मची भगदड़ की शनिवार को जांच शुरू हो गई। प्रदेश सरकार ने सुबह हादसे में 33 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है, इससे पहले पीएमसीएच और प्रशासन के सूत्र मृतक संख्या 42 तक होने की बात कह रहे थे। इस बीच प्रदेश सरकार द्वारा गठित जांच दल के सदस्य गृह सचिव आमिर सुब्हानी और एडीजी गुप्तेश्वर पांडे ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

News Article Hero Image

पटना [जागरण न्यूज नेटवर्क]। दशहरे पर रावण दहन के बाद पटना के गांधी मैदान में मची भगदड़ की शनिवार को जांच शुरू हो गई। प्रदेश सरकार ने सुबह हादसे में 33 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है, इससे पहले पीएमसीएच और प्रशासन के सूत्र मृतक संख्या 42 तक होने की बात कह रहे थे। इस बीच प्रदेश सरकार द्वारा गठित जांच दल के सदस्य गृह सचिव आमिर सुब्हानी और एडीजी गुप्तेश्वर पांडे ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

गृह सचिव ने बताया कि शनिवार को एक और घायल की मौत हुई, जिससे मृतकों की संख्या 33 हो गई। इसके अलावा 29 लोगों का इलाज चल रहा है। घायलों में 17 महिलाएं व 12 पुरुष शामिल हैं। एडीजी के साथ घटनास्थल का मुआयना करने के बाद उन्होंने कहा कि पटना मैदान में गेट के पास तार लटकते दिखे और जमीन पर भी लोहे के राड पड़े थे, जिससे लोगों में दहशत फैली और भगदड़ की स्थिति बनी।

सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह घटना के 15 घंटे बाद पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे तो लोगों ने उनका विरोध किया। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने घटना के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार बताया। कहा, प्रशासन अपने किए पर लीपापोती कर रहा है।

मुआवजे से संबंधित मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर : 9934700609, 0612-2323500

पढ़ें: पटना विजयदशमी हादसा: प्रशासन की लापरवाही तले कुचले गए लोग

पढ़ें: गांधी मैदान हादसा: सीएम मांझी गृहमंत्री से बोले, नहीं है जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।