विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराबी ने पत्नी को पीटा, तो लाठियों के साथ ठेके बंद करवाने निकली महिलाएं

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Sun, 14 Jun 2015 04:54 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2015 08:26 AM (IST)

एक शराबी का पत्नी के साथ मारपीट करना शराब का गोरखधंधा करने वालों पर भारी पड़ गया। साथ ही गुजरात ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वडोदरा, जेतपुर। एक शराबी का पत्नी के साथ मारपीट करना शराब का गोरखधंधा करने वालों पर भारी पड़ गया। साथ ही गुजरात में मद्य निषेध व्यवस्था की जमीनी हकीकत की पोल भी खुल गई।

शिथोल गांव में एक शराबी के पत्नी को पीटने की बात पता चलने पर शुक्रवार को महिलाएं इकठ्ठी हुईं। लाठी-डंडे लेकर शराब के ठेकों पर हमला बोल दिया। आक्रोशित-एकजुट महिलाओं को देख कर कई बुटलेगर घरों में ताला लगाकर फरार हो गए।

शिथोल में महिलाओं के बुटलेगरों के ठिकाने पर दबिश की सूचना मिलने पर पुलिस भी सक्रिय हुई। छापे मारी शुरू की। हालांकि ग्रामीण इस कार्रवाई को मामले को रफादफा करने की कवायद के रूप में देख रहे हैं।