विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब‌र्द्धमान धमाके का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Sun, 09 Nov 2014 04:07 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 09 Nov 2014 04:21 AM (GMT+05:30)

ब‌र्द्धमान जिले के खागरागढ़ में हुए विस्फोट के मास्टरमाइंड आतंकी को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, कोलकाता । ब‌र्द्धमान जिले के खागरागढ़ में हुए विस्फोट के मास्टरमाइंड आतंकी को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने फरार आतंकी पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा था। बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के नेता शेख रहमहतुल्ला उर्फ साजिद (33) को शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे उत्तर 24 परगना जिले के दमदम एयरपोर्ट के पास यशोर रोड से पुलिस के दबोचा गया। पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते ने उसे पकड़ देर शाम एनआइए को सौंप दिया। वह बांग्लादेश के सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी का बेटा है।

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि आतंकी के पास से एक लाख रुपये, कई पैन कार्ड व वोटर आइडी कार्ड मिले हैं, जो जाली हैं। उसे कुरियर के माध्यम से रुपये देने के बहाने बुलाया और दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया वह रुपये लेने कोलकाता आता-जाता था। साजिद मूल रूप से बांग्लादेश के नारायणगंज का रहने वाला है। वह बांग्लादेशी आतंकी संगठन मजलिस-ए-सुरा व जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) का मुख्य कमांडर है। साजिद ही ब‌र्द्धमान मॉड्यूल चलाता था और विस्फोट कांड का मुख्य अभियुक्त है। बांग्लादेश के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट का बेटा साजिद कुछ साल वहां की जेल में भी बंद रहा था और धमाके में शामिल आतंकी कौशर को करीब नौ लाख रुपये दिए थे।

साजिद से बंगाल में सक्रिय आतंकियों के स्लीपर सेल व विस्फोट से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य मिल सकते हैं। एनआइए उसे रिमांड पर लेने के लिए जल्द अदालत में पेश करेगी।

असम से एक और संदिग्ध महिला गिरफ्तार

असम पुलिस ने भी एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की हत्या की साजिश रचने के आरोप में शनिवार को एक महिला आतंकी को गिरफ्तार किया। 36 वर्षीय संदिग्ध महिला आतंकी का नाम फिलहाल नहीं बताया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

वांटेड की पत्नी को 14 दिन की हिरासत

आतंकी प्रशिक्षण के लिए फंड देने वाले असम के बरपेटा जिला निवासी डॉ साहनुर की पत्नी सुजाना बेगम को शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, उसे गुवाहाटी आइएसबीटी से पकड़ा गया था। इसके अलावा बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक से गिरफ्तार आतंकी जिआउल हक को बैंकशाल कोर्ट ने सात दिन की हिरासत में भेज दिया।