विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहनवाज ने कहा, 'मैंने कभी गोमांस नहीं खाया और मुझे इस पर गर्व है'

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Sun, 31 May 2015 08:07 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2015 09:38 AM (IST)

गोमांस को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं इस पर गर्व करता हूं कि मैंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'सूट-बूट की सरकार' वाली टिप्पणी पर भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। भाजपा ने कहा है कि ऐसी आलोचना दिखाती है कि कांग्रेस दिशाहीन हो गई है। पार्टी ने दावा किया कि उसने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की शेरवानी को लेकर तो कभी कोई टिप्पणी नहीं की।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को यहां कहा, 'कांग्रेस अब दिशाहीन हो गई है। पिछले दस वर्षों में मैंने कभी यह नहीं देखा कि उनका (राहुल) भाषण संसद में 10 मिनट से अधिक चला हो, लेकिन बैंकाक से लौटने के बाद उन्होंने अपनी शक्तियों को फिर से एकत्र किया है। उन्होंने इसका प्रयोग लोगों को गुमराह करने के लिए शुरू कर दिया है। जब आपके पास टिप्पणी के लिए कुछ नहीं रह जाता तो आप लोगों के वस्त्रों पर टिप्पणी करना शुरू कर देते हैं।'

भाजपा नेता ने कहा, 'प्रधानमंत्री के वस्त्रों पर टिप्पणी कर कांग्रेस लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। जवाहरलाल नेहरू जो शेरवानी पहनते थे, क्या उसके बारे में हम कुछ बोले। कांग्रेस अध्यक्षा जो वस्त्र पहनती हैं, क्या हमने कभी उस पर टिप्पणी की। कांग्रेस भले चाहे या न चाहे देश का विकास तो होगा ही।'

कभी गोमांस नहीं खाया न ख्राऊंगा

गोमांस को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं इस पर गर्व करता हूं कि मैंने यह कभी नहीं खाया और न कभी खाऊंगा। पूरे देश में सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण बने इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।'

पढ़ेंः मोदी ने सुनी एक पिता के मन की बातपढ़ेंः मध्य प्रदेश ने बीमारू राज्य होने का कलंक मिटा दियाः जेटली

अब देशी कागज पर ही छपेंगे नोट