विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदायूं कांड में दुष्कर्म हुआ या नहीं फिलहाल तय नहीं

By Edited By:
Published: Thu, 21 Aug 2014 09:58 AM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2014 12:24 PM (IST)

बदायूं के चर्चित कटरा सआदतगंज कांड की जांच कर रही एम्स की तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की टीम ने फिलहाल लड़कियों के साथ दुष्कर्म होने या न होने की पुष्टि करने से इन्कार किया है। बुधवार को मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरों ने चार घंटे तक हैदराबाद लैब से आई रिपोर्ट, पोस्टमार्टम की वीडियोग्र

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बदायूं के चर्चित कटरा सआदतगंज कांड की जांच कर रही एम्स की तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की टीम ने फिलहाल लड़कियों के साथ दुष्कर्म होने या न होने की पुष्टि करने से इन्कार किया है। बुधवार को मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरों ने चार घंटे तक हैदराबाद लैब से आई रिपोर्ट, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी समेत अन्य साक्ष्यों की बड़ी बारीकी से जांच की।

सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद से आई रिपोर्ट में कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्यों को डॉक्टरों ने रेखांकित किया है लेकिन अभी फाइनल रिपोर्ट नहीं बनाई है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर डॉक्टरों की बैठक होने की संभावना है। दोबारा साक्ष्यों का अध्ययन करने के बाद बोर्ड फाइनल रिपोर्ट बनाकर सीबीआइ को सौंपेगा।

एम्स के फोरेंसिक विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. आदर्श कुमार की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड में एक डॉक्टर सफदरजंग अस्पताल के हैं और दूसरे डॉक्टर को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से लिया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सीबीआइ द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए दोबारा पोस्टमार्टम करवाए जाने की आवश्यकता जताने के बाद मंगलवार को मेडिकल बोर्ड ने करीब एक घंटे बैठक की थी। इसके बाद बोर्ड के सदस्यों ने साक्ष्यों का अध्ययन किया। फिलहाल इस मामले में अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है।

पढ़े: बदायूं कांड: शामिल हो सकते हैं गांववाले, पांच आरोपियों को क्लीनचिट

सीबीआई की नजर में बदायूं कांड के आरोपी बेगुनाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।