यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस एएसआइ ने पेश की मिसाल, पत्नी का ही काट दिया चालान
यातायात पुलिस के एएसआइ मधुसूदन सिंह ने सिफारिश करने वालों के सामने नजीर पेश की। रविवार को चेकिंग के दौरान ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। यातायात पुलिस के एएसआइ मधुसूदन सिंह ने सिफारिश करने वालों के सामने नजीर पेश की। रविवार को चेकिंग के दौरान हेलमेट न पहनने व नंबर प्लेट टूटी होने के कारण स्कूटी सवार पत्नी व पुत्री का ही चालान काट दिया।
यातायात पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक मधुसूदन चौधरी मोड़ पर दोपहर के समय यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों का चालान कर रहे थे। वाहन चालक चालान से बचने के लिए सिफारिश करा रहे थे।
इस दौरान शिवा मार्केट में कंप्यूटर सही कराने के लिए उनकी पत्नी रीना सिंह व पुत्री मधुलिका सिंह स्कूटी से चौधरी मोड़ पहुंचीं। स्कूटी पर आगे की नंबर प्लेट टूटी हुई थी और पत्नी हेलमेट नहीं पहने थी। इस पर उन्होंने स्कूटी रुकवा ली और चालान कर दिया। इससे कार्रवाई से बचने के लिए सिफारिश कराने वालों की बोलती बंद हो गई।
एएसआइ का कहना है कि समाज सुधारने के लिए सबसे पहले अपने घर से ही पहल करने की जरूरत है।
पढ़ें: तीस वाहनों का हुआ चालान
पढ़ें: जज का शांति भंग में चालान
