यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
30 वाहनों का हुआ चालान, वसूला 1700 जुर्माना

फैजाबाद : अपराधियों की तलाश को लेकर पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। यातायात पुलिस के सहयोग से शनिवार को दिनभर संदिग्धों की तलाश में वाहनों की चेकिंग की गई। अयोध्या-फैजाबाद शहरों में अचानक लगाई गई वाहन चेकिंग से हड़कंप मचा रहा।
यातायात उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह और रिकाबगंज चौकी प्रभारी संदीप सिंह की संयुक्त टीम ने रिकाबगंज चौराहे पर चेकिंग लगाकर प्राइवेट वाहन में नीली बत्ती लगाकर चल रहे दो वाहनों पर कार्रवाई की। दोनों वाहनों से नीली बत्ती उतरवाई गई। यातायात उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि नयाघाट, पुलिस लाइंस व रिकाबगंज हनुमानगढ़ी के निकट वाहनों की चेकिंग की गई। गैर जिले व प्रांत के चार पहिया वाहनों को रोककर उनकी डिक्की चेक की गई है। कुल तीस वाहनों का चालान किया गया तथा 1700 रुपया जुर्माना वसूला गया। चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान उच्चाधिकारियों के अग्रिम आदेश तक जारी रहेगा।
