विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सामने आई आसाराम की आध्यात्मिक पत्नी

By Edited By:
Published: Tue, 18 Feb 2014 08:01 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2014 08:02 PM (IST)

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में जेल में बंद कथावाचक आसाराम की एक और पत्नी सामने आई है। जोधपुर निवासी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर [जासं]। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में जेल में बंद कथावाचक आसाराम की एक और पत्नी सामने आई है। जोधपुर निवासी महिला माणक देवी ने खुद को आसाराम की 'आध्यात्मिक पत्नी' बताया है। उसके मुताबिक, पांच साल पहले आसाराम के साथ उसका विवाह हुआ था। आसाराम ने महिला को पागल करार दिया है। दूसरी तरफ राजस्थान हाई कोर्ट ने कथावाचक के रसोइए प्रकाश और छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) गुरुकुल के संचालक शरतचंद्र को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।

पढ़ें : आरोप सुन अदालत में रो पड़े आसाराम

मंगलवार को आसाराम व अन्य आरोपियों को जोधपुर जिला अदालत में पेश किया गया। कोर्ट परिसर में एक महिला ने मीडियाकर्मियों को बताया कि वह आसाराम की पत्नी है। वह अदालत इसलिए आई है क्योंकि अब आसाराम के जेल से बाहर जाने का समय आ गया है। वे शिवरात्रि तक जेल से छूट जाएंगे। इससे पहले अदालत में आसाराम की पेशी जेल से ही कराने संबंधी आवेदन पर जिरह हुई। न्यायाधीश इस अर्जी पर गुरुवार को फैसला सुनाएंगे। आसाराम के सेवादार शिवा और हॉस्टल की वार्डन शिल्पी जेल से पहले ही छूट चुके हैं।

पढ़ें : हाई कोर्ट से आसाराम को झटका, जमानत खारिज