विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आसाराम पर कसा शिकंजा, चार दिन में नहीं हुए पेश तो होंगे अरेस्ट

By Edited By:
Published: Sun, 25 Aug 2013 09:43 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2013 10:21 AM (IST)

दुष्कर्म मामले में फंसे संत आसाराम से पूछताछ करने के लिए जोधपुर पुलिस ने उन्हें रविवार देर रात नोटिस जारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण न्यूज नेटवर्क, जयपुर। दुष्कर्म मामले में फंसे संत आसाराम से पूछताछ करने के लिए जोधपुर पुलिस ने उन्हें रविवार देर रात नोटिस जारी कर दिया। उन्हें चार दिनों के भीतर यानी तीस तक पुलिस के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा। डीसीपी अजय लांबा ने बताया था कि बापू को नोटिस देने के लिए एक पुलिसकर्मी अहमदाबाद रवाना हो चुका है।

पढ़ें: पीछे के गेट से पीड़िता को ले गए थे आसाराम

पुलिस संत से पूछताछ कर मामले की सच्चाई सामने लाएगी। छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) और शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) गईपुलिस टीमों ने भी जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता से पूछताछ में पता चला है कि आसाराम बापू नाबालिग को अनुष्ठान के बहाने मणाई (जोधपुर) स्थित आश्रम में पिछले दरवाजे से अपने कमरे में ले गए थे। उस समय अनुष्ठान के भ्रम में उसके माता-पिता कमरे के बाहर प्रार्थना कर रहे थे। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्रा आसाराम के पास नहीं जाना चाहती थी पर परिजनों की अंधभक्ति के कारण उसे आश्रम जाना पड़ा। 15 अगस्त की रात आसाराम के आदेश पर पीडि़ता और उसके माता-पिता आश्रम में उनके कमरे के पास माला फेर रहे थे। आसाराम मुख्य दरवाजे से कमरे में घुसे। फिर वह पिछले दरवाजे से इलाज के बहाने छात्रा को कमरे में ले गए।

वारदात के बाद पीडि़ता ने कमरे के बाहर बने स्नानघर में हाथ-मुंह धोया और फिर परिजनों के पास चली गई। पुलिस पूछताछ में नवयुवती ने कमरे और स्नानघर में लगी वस्तुओं के बारे में सटीक उत्तर दिया। अब पुलिस पीडि़ता को कमरे में ले जाने के बाद के घटनाक्रम की पुष्टि में लगी है। वारदात के दूसरे दिन आसाराम ने सेवादारों को निर्देश दिया कि पीडि़ता को माता-पिता के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचा दिया जाए।

मां-भाई के लिए बयान

शाहजहांपुर। जोधपुर पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मां के साथ ही उसके बड़े भाई से बातचीत कर सुबूत जुटाने की कोशिश की। उधर, छिंदवाड़ा में पिता के साथ गई पुलिस ने छात्रा के छोटे भाई को आश्रम से मुक्त कराने के साथ ही उसके बयान लिए। बताते हैं कि इस दौरान पुलिस ने आश्रम की कई छात्राओं से भी पूछताछ की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर