विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैं अपने जवानों को चुपचाप मरने के लिए नहीं छोड़ सकता: सेना प्रमुख

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Sun, 28 May 2017 05:14 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 28 May 2017 05:35 PM (GMT+05:30)

जब सामने से लोग हमपर पत्थर और पेट्रोल बम फेंक रहे हों तो मैं अपने जवानों को चुपचाप मरने के लिए नहीं छोड़ सकता

मैं अपने जवानों को चुपचाप मरने के लिए नहीं छोड़ सकता: सेना प्रमुख
मैं अपने जवानों को चुपचाप मरने के लिए नहीं छोड़ सकता: सेना प्रमुख

नई दिल्ली, जेएनएन। पत्थरबाज को जीप से बांधे जाने की घटना को लेकर सेना प्रमुख बिपिन रावत ने सेना का बचाव करते हुए कहा है, भारतीय सैनिकों को कश्मीर के 'डर्टी वॉर' से निपटने के लिए नए-नए तरीके ईजाद करने की जरूरत है। सेना प्रमुख ने कहा, 'जब सामने से लोग हमपर पत्थर और पेट्रोल बम फेंक रहे हों तो मैं अपने जवानों को चुपचाप मरने के लिए नहीं छोड़ सकता'।

साथ ही सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि अगर इन प्रदर्शनकारियों के हाथ में पत्थर की बजाय हथियार होते तो मुझे और खुशी होती। सेना प्रमुख ने कश्मीर के इस मुद्दे की ठोस समाधान किए जाने की मांग की है और इसमें सभी को शामिल होने के लिए कहा है।

क्या किया था मेजर गोगोई ने

इससे पहले मेजर लीतुल गोगोई द्वारा एक पत्थरबाज को जीप पर बांधने के मामले को लेकर केन्द्र सरकार सेना के साथ है तो वहां के स्थानीय लोग इसके विरोध में थे। मेजर गोगोई को इस बात के लिए सम्मानित किये जाने पर अलगाववादी नेताओं और कुछ राजनीतिक दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। मेजर गोगोई ने भी मीडिया के सामने आकर पूरी घटना की जानकारी दी थी। इसके पहले पिछले महीने सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों द्वारा चुनावी ड्यूटी में आए CRPF के जवानों की पिटाई का वीडियो भी वॉयरल हुआ था

कश्मीरी युवाओं ने अलगाववादियों के बंद को नकारा

इससे पहले शुक्रवार से शनिवार के बीच चले सेना की कार्रवाई में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सबजार बट के मारे जाने के बाद अलगाववादियों की तरफ से घाटी में 2 दिन के बंद का एलान किया था। स्थानीय युवाओं ने अलगाववादियों के इस बंद को ठेंगा दिखाते हुए तकरीबन हजारों की तादाद में युवा रविवार को सेना भर्ती परीक्षा में शामिल हुए। मेजर जनरल एके सिंह ने बताया कि, कश्मीरी युवा उत्साहित होकर परीक्षा में शामिल हुए, अपने प्रयासों से हम उन्हें सही दिशा दिखाने में कामयाब होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, अभी भी पाकिस्तानी लांचपैड पर 200-250  आतंकी मौजूद हैं, और पाकिस्तान लगातार इस कोशिश में है कि कब उन आतंकियों को भारतीय सीमा में दाखिल करवाया जाए। 

यह भी पढ़ें: प्रेमिका ने ठुकराया तो सब्जार बन गया आतंकी, पढ़ें पूरी कहानी

यह भी पढ़ें: नहीं मारा जाता तो हिजबुल का पोस्‍टर ब्‍वॉय बन जाता आतंकी सब्‍जार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।