विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में 'लव जेहाद' का एक और मामला!

By Edited By:
Published: Thu, 28 Aug 2014 07:17 PM (IST)Updated: Thu, 28 Aug 2014 07:46 PM (IST)

शूटर तारा शाहदेव के मामले के बाद झारखंड के चतरा जिले में एक और मुस्लिम युवक को पुलिस ने हिंदू महिला से पहचान छुपाकर शादी का झांसा देने और यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक एहसान आलम ने खुद को सोनू सिंह बताकर एक महिला को शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण किया। महिला के परिजन क

News Article Hero Image

रांची। शूटर तारा शाहदेव के मामले के बाद झारखंड के चतरा जिले में एक और मुस्लिम युवक को पुलिस ने हिंदू महिला से पहचान छुपाकर शादी का झांसा देने और यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक एहसान आलम ने खुद को सोनू सिंह बताकर एक महिला को शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण किया। महिला के परिजन को बुधवार को उसकी हकीकत मालूम हुई कि वह मुस्लिम है, इसके बाद आलम को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया है कि आलम के पास नकली पहचान-पत्र भी मिला है।

भाजपा ने रखा बंद

इस घटना को 'लव जेहाद' से जु़ड़ा मामला बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को चतरा जिले में बंद का आह्वान किया। भाजपा के चतरा जिला अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि हमने चतरा बंद का आह्वान करते हुए प्रशासन से लव जेहाद के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में कम से कम तीन अन्य हिंदू युवतियों को मुस्लिम लड़कों ने अपने प्रेम में फंसा रखा है।

पढ़ें: पहले निकाल, फिर धर्म परिवर्तन, अंत में तलाक तक पहुंची प्रेम कहानी

पढ़ें: शूटर तारा के पति रकीबुल को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।