विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शूटर तारा के पति रकीबुल को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड

By Edited By:
Published: Wed, 27 Aug 2014 09:32 AM (IST)Updated: Wed, 27 Aug 2014 01:39 PM (IST)

राष्ट्रीय स्तर की रायफल शूटिंग खिलाड़ी तारा शाहदेव पर शादी के बाद धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाला रकीबुल खान उर्फ रंजीत सिंह कोहली को अदालत ने आज तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्तर की रायफल शूटिंग खिलाड़ी तारा शाहदेव पर शादी के बाद धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाला रकीबुल खान उर्फ रंजीत सिंह कोहली और उसकी मां को द्वारका की एक अदालत ने आज तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया।

रकीबुल और उसकी मां को मंगलवार रात झारखंड व दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने दक्षिणी दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया था। वह यहां नाम बदलकर कुछ दिनों से रुका हुआ था।

रकीबुल के होटल में छिपने की जानकारी झारखंड पुलिस सूत्रों को लग गई चुकी थी, जिसे उसने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से इसे साझा किया। इसके बाद फोन सर्विलांस व इंटरसेप्शन के माध्यम से रकीबुल की लोकशन का पता लगाया और मंगलवार रात उसे दबोच लिया गया।

पुलिस ने उसके पास से लैपटाप व नकदी जब्त किया है। इससे पहले रकीबुल उर्फ कोहली ने झारखंड गृह सचिव व डीजीपी को कथित तौर पर पत्र लिखकर बताया कि तारा उससे 15 लाख रुपये की मांग कर रही थी और पैसे नहीं देने पर उसने बदला लिया है।

कोहली ने पत्र में बताया कि तारा ने अपने पिता को देने के लिए उससे रुपये मांगे थे और नहीं देने पर देख लेने की धमकी दी थी। हालांकि गृह सचिव व अन्य अधिकारियों को भेजे पत्र में कोहली के हस्ताक्षर और उसके द्वारा दिए गए ड्राइविंग लाइसेंस के हस्ताक्षर में अंतर है।

कोहली को कौशल विकास संस्थान का अध्यक्ष और कौशल बायोटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक की हैसियत से गृह विभाग के उप सचिव ने 16 जनवरी 2012 को कार पास दिया था। कोहली का कहना है, मैं सिख हूं, लेकिन सभी धर्मो का सम्मान करता हूं। मेरे शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस की जांच कराई जा सकती है। सभी रंजीत सिंह कोहली के नाम से है।

'धर्म नहीं बदला, 2007 से पढ़ रहा हूं नमाज'

रकीबुल खान उर्फ रंजीत सिंह कोहली का कहना है कि उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया। वह हिंदू ही है, लेकिन 2007 से नमाज पढ़ रहा है।

पूछताछ में रकीबुल उर्फ रंजीत ने यह भी कहा कि उसने तारा पर इस्लाम कबूल करने का कोई दबाव नहीं डाला। उसके मुताबिक, वह 2007 में एक मदरसे के संपर्क में आया था और वहीं के लोगों ने उसने रकीबुल नाम दिया है।

तारा की जगह बना दिया सारा

तारा शाहदेव ने मंगलवार को सीआइडी के डीएसपी केके राय व अधिकारियों को बताया कि शादी तय होने के बाद रंजीत सिंह कोहली (रकीबुल हसन खान) उनके घर आया था। उसने उसके सामने परिवार वालों से कहा कि शादी होटल रेडिशन ब्लू में होगी, इसलिए खर्च ज्यादा आएगा। आप लोग कम से कम 15 लाख रुपये दीजिए।

तब उसकी जमशेदपुर में रहने वाली मौसी ने कोहली को 15 लाख रुपये दिए थे। शादी के दूसरे दिन ही अशोक नगर स्थित आवास पर कोहली ने उस पर धर्मातरण का दबाव डाला। रात में घर पर मौलवी बुलाकर उससे निकाह किया और उसको तारा की जगह 'सारा' नाम दिया गया।

पढ़ें: पहले मनुहार, फिर शादी और बर्बरता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।