यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नोटों पर फैसला अचानक लेकिन लंबे समय से थी तैयारी - वेंकैया नायडू
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि 500 और 1000 के नोटों के विमुद्रीकरण का निर्णय अचानक हो सकता है लेकिन इसके पीछे एक लंबी तैयारी थी।

नई दिल्ली, एएनआई।केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को आर्थिक संपादकों के सम्मेलन 2016 में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कालेधन पर लगाम लगाने के लिए 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद करने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक फैसले से कालेधन पर अकुश लगेगी।उन्होंने आगे कहा कि पीएम के फैसले को अलगाव ना समझें।
निर्णय अचानक था लेकिन तैयारी लंबी थी
उन्होंने कहा कि 500 और 1000 के नोटों के विमुद्रीकरण का निर्णय अचानक हो सकता है लेकिन इसके पीछे एक लंबी तैयारी थी। विपक्ष द्वारा इस फैसले की आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोगों के निहित स्वार्थों को छोड़कर सभी ने इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने जानकारी दी कि 9 दिसंबर और 10 राज्य सूचना मंत्रियों का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा
राजधानी के कई इलाकों में एटीएम में कैश नहीं
कैश बदलने का आज दूसरा दिन है और अब बैंक के साथ साथ एटीएम के बाहर भी लंबी कतार देखने को मिल रही है। लोग सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि गुरुवार रात से ही एटीएम से कैश निकाला जा सकेगा लेकिन राजधानी के कई इलाकों में एटीएम में कैश था ही नहीं।
