विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के ATM में शाम तक पहुंच पाएगी नकदी, 100- 50 के नोट ही निकाल सकेंगे आप

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Fri, 11 Nov 2016 08:50 AM (IST)Updated: Fri, 11 Nov 2016 03:01 PM (IST)

लोग सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो वित्त मंत्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, एएनआई। कैश बदलने का आज दूसरा दिन है और अब बैंक के साथ साथ एटीएम के बाहर भी लंबी कतार देखने को मिल रही है। लोग सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि फिलहाल एटीएम से सिर्फ 100 और 50 रुपये के नोट ही निकलेंगे। तकनीकि दिक्कत की वजह से 2000 और 500 के नोट नहीं निकल पाएंगे।

यही नहीं एटीएम तक कैश पहुंचाने वाले वाहनों और सुरक्षाबलों की कमी भी है जिससे दिल्ली के अधिकांश एटीएम में शाम तक नकदी पहुंच पाएगी। इस मामले में आरबीआई ने कहा है कि बैंकों के पास कैश वैन की कमी नहीं है, धीरे-धीरे पूरे देश में कैश पहुंचाया जा रहा है।

वैसे तो वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि गुरुवार रात से ही एटीएम से कैश निकाला जा सकेगा लेकिन राजधानी के कई इलाकों में एटीएम में कैश था ही नहीं।

वहीं कई जगहों पर एटीएम काम नहीं कर रहे हैं, कई जगहों पर खराब भी हो गए हैं और इन्हें 12 बजे के बाद शुरू किया जाएगा। अपनी परेशानी देखते हुए लोगों में बेहद गुस्सा है। हालांकि बैंकों की ओर से पहले ही कहा गया था कि इतने कम समय सभी एटीएम मशीनों में जरूरत के मुताबिक नए नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित करना मुश्किल है।

भोपाल में एक शख्स ने पत्रकार से बात करते हुए बताया हुए कि वो 2 किमी तक घूम के आया लेकिन कोई एटीएम काम नहीं कर रहा है। तो वहीं कोलकाता के एक शख्स ने बताया कि एटीएम में कैश है ही नहीं तो ऐसे में परेशानी तो हो रही है लेकिन भ्रष्टाचार के साथ इस लड़ाई में इतना तो सहन कर लेंगे।

पढ़ें- 1978 में फ्लाप हुई थी 1000, 5000, 10000 के नोट बंद करने की रणनीति

वित्त मंत्रालय से लेकर रिजर्व बैंक के अधिकारी तक इस बात को बखूबी समझ रहे थे कि गुरुवार का दिन भारतीय बैंकिंग के लिए अनूठा है। 500 व 1000 के नोटों को प्रचलन से बाहर करने के फैसले के बाद बैंक शाखाओं को गुरुवार को पहली बार खोला गया।

तस्वीरें: दिल्ली-एनसीआर खराब पड़े एटीएम से बढ़ी समस्या, लोग परेशान

बाजार में मची अफरा तरफी, बैंकों में समय पर नोट पहुंचाने व शाखा में आने वाल ग्राहकों की निगरानी के लिए सरकारी एजेंसियों के लिए पिछले दो दिनों के भीतर अभूतपूर्व सामंजस्य बनाया गया है। रिजर्व बैंक के साथ ही वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि हालात पर नजर रखने में उनके पसीने छूट गये हैं।

वित्त मंत्रालय के बैंकिंग विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमारे सामने सबसे बड़ी समस्या यह थी कि किस तरह से रिकार्ड समय में सवा लाख बैंक शाखाओं और सवा दो लाख एटीएम को नकदी पहुंचाया जाए। बैंक शाखाओं में नोट पहुंचाने का काम बुधवार देर रात तक हुआ है। एटीएम में नकदी पहुंचाने का काम शुरु हो चुका है। शुक्रवार दोपहर तक एटीएम के लिए भी पर्याप्त राशि पहुंच जाएगी।

कैश के लिए मारामारी, देशभर के एटीएम के बाहर लगी लंबी कतार, देखें तस्वीरें

देश के हर बैंक ब्रांच में नई रकम को दो दिनों के अंदर पहुंचाने में सबसे ज्यादा मुश्किल आई है। दूरी होने की वजह से कई जगहों पर समय पर नकदी नहीं पहुंच सकी है। जबकि कई बैंक शाखाओं ने पास भेजी गई नकदी कम पड़ गई है। इसे सामान्य होने में चार से पांच दिन का समय लग जाएगा।

पढ़ें- मायावती और मुलायम ने नोटों पर पाबंदी को आर्थिक आपातकाल बताया

रिजर्व बैंक के स्तर पर भी पूर मामले की जबरदस्त निगरानी की जा रही है। मुंबई स्थिति हेड ऑफिस में एक विशेष टीम गठित की गई है इसके अलावा देश भर में फैले केंद्रीय बैंक के स्थानीय कार्यालयों में विशेष टीम का गठन किया गया है। रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय में डिप्टी गवर्नर आर गांधी की अगुवाई में गठित टीम ने कल एटीएम में पैसा पहुंचाने वाली कंपनियों के साथ विशेष बैठक की। इसमें एटीएम सप्लाई करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

तकनीकी तौर पर इस बात की गारंटी की गई कि दिन में एटीएम मशीन को मिलने वाली पावर लाइन में कोई गड़बड़ी न हो या उनके स्विच संचालन में किसी प्रकार की खामी न उत्पन्न हो जाए। एटीएम पर भी शुक्रवार को बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद है। रिजर्व बैंक की तरफ से सभी बैंकों को यह निर्देश दिया गया है कि वे खास तरौ पर यह ध्यान रखे कि काले धन बड़े पैमाने पर सिस्टम में नहीं आ पाये।

पढ़ें- Note ban: घुड़चढ़ी और हल्दी रस्म छोड़ करेंसी बदलने पहुंचे दूल्हे

ग्राहकों की पहचान को लेकर पूरी सतर्कता बरतने को कहा गया है ताकि बाद में उनकी पहचान हो सके। माना जा रहा है कि एटीएम में 40 हजार करोड़ रुपये की राशि दो हजार और 500 के नोट डाले जाएंगे। जबकि सौ रुपये के 4000 करोड़ रुपये के नोट डाले जाने की उम्मीद है।