विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के राजनीतिक संकट के लिए अमित शाह जिम्मेदारः केसी त्यागी

By manoj yadavEdited By:
Published: Mon, 09 Feb 2015 12:50 PM (IST)Updated: Mon, 09 Feb 2015 01:11 PM (IST)

बिहार में मचे राजनीतिक घमासान के बीच मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को पार्टी से निकाल दिया गया है। पार्टी के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। बिहार में मचे राजनीतिक घमासान के बीच मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को पार्टी से निकाल दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ वार्ता करने के बाद मांझी को पार्टी से निकालने की घोषणा की।

शरद यादव ने बताया कि मांझी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जीतन राम मांझी को पार्टी से निकले जाने की सूचना भी राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को भी भेज दी गई है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जीतन राम मांझी को पार्टी से निकाल दिया गया है। लेकिन बिहार में जो घमासान मचा है, उसकी स्क्रिप्ट दिल्ली में अमित शाह के नेतृत्व में तैयार की गई है। चूंकि अमित शाह को मोदी का आशीर्वाद प्राप्त है। इसलिए वे इस तरह के काम को अंजाम दे रहे हैं।

त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलने के बाद जीतन राम मांझी के सुर जिस तरह से बदल गए। वह एक अल्पमत की सरकार चलाने वाले किसी नेता के अंदर कभी नहीं देखा जा सकता है।

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि राज्यपाल या तो जीतन राम मांझी से 48 घंटे के अंदर बहुमत सिद्ध करने के लिए कहें या नीतीश को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाकर 48 घंटे के अंदर बहुमत साबित करने का मौका दें।

राष्ट्रीय जनता दल [राजद] के नेता मनोज झा ने कहा है कि हम उम्मीद करते हैं कि राज्यपाल संख्याबल को महत्व देंगे और संविधान की रक्षा करेंगे।

पढ़ेंः बिहार के सीएम पार्टी से निष्कासित, हाईकोर्ट जाएंगे समर्थक

पढ़ेंःगवर्नर ने नहीं मानी बात, तो हम दिल्ली में देंगे धरनाः केसी त्यागी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।