विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश ने कराई 130 विधायकों की परेड, सरकार बनाने का दावा पेश

By anand rajEdited By:
Published: Mon, 09 Feb 2015 08:15 AM (IST)Updated: Mon, 09 Feb 2015 02:59 PM (IST)

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ नीतीश कुमार ने राज्‍यपाल केसरी नाथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ नीतीश कुमार ने राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 130 विधायकों का समर्थन बताते हुए नई सरकार का गठन करने का दावा पेश किया। वार्ता समाप्त होने के बाद तीनों नेता मीडिया से मुखातिब हुए।

शरद यादव ने बताया कि कांग्रेस, सीपीआइ और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन उनके साथ है। कुल 130 विधायकों का उन्हें समर्थन हासिल है। नीतीश को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसलिए बिहार के हित में बिना समय गंवाए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कराया जाएगा, ताकि सदन की कार्यवाही व्यवस्थित हो सके। वहीं नीतीश ने कहा कि उन्हें पूर्ण बहुमत हासिल है। राज्यपाल ने नेताओं को जीतन राम मांझी से वार्ता के बाद फैसला सुनने की बात कही है।

उधर, जदयू के महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि अगर राज्यपाल ने रिस्पॉन्स अच्छा नहीं दिया तो मंगलवार को दिल्ली जाएंगे। जदयू ने इसके लिए 140 एयर टिकट बुक कर लिए हैं। इधर, दिल्ली से लौटने के बाद दोपहर करीब एक बजे मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजभवन में राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात की। हालांकि प्रदेश के राजनीतिक हालात पर वार्ता नहीं हुई। सामान्य बातचीत करने के बाद मांझी सीएम हाउस लौट गए। राज्यपाल ने दोपहर तीन बजे उन्हें दोबारा बुलाया है।

हाई कोर्ट जाएंगे मांझी समर्थक

जीतन राम मांझी को पार्टी से निकाले जाने के बाद मांझी समर्थक विरोध पर उतर आए हैं। अब वे हाई कोर्ट में मांझी के निष्कासन के खिलाफ याचिका दायर करेंगे। विधायक सुमित सिंह और विनय बिहारी उनके स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं।

नीतीश को मिली मान्यता

वहीं इससे पहले बिहार विधानसभा के स्पीकर ने नीतीश को मांझी की जगह विधायक दल का नेता घोषित कर दिया है। बिहार विधानसभा सचिवालय ने भी नीतीश कुमार को जेडीयू विधायक दल के नेता की मान्यता दे दी है।

मांझी को राज्यपाल का झटका

जीतनराम मांझी रविवार को नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन वे आज दोपहर 12 बजे तक पटना पहुंच राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और बहुमत होने का दावा पेश करेंगे। इससे पहले राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने 20 मंत्रियों को बर्खास्त करने के मांझी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

मांझी का नीतीश पर हमला
नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता से दूर नहीं रह सकते और सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मांझी ने कहा कि नीतीश उन्हें रबड़ स्टाम्प समझते थे, लेकिन ये उनकी भूल थी।

नीतीश ने कल सौंपी थी समर्थित विधायकों की सूची

बिहार का मुख्यमंत्री पद न छोड़ने के मांझी के अड़ियल रुख के बीच जदयू ने रविवार को समर्थित विधायकों की सूची राजभवन को सौंप दी। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में जदयू, राजद व कांग्रेस विधायक दल के सदस्य राजभवन पहुंचे। उन्होंने नए नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया और राज्यपाल से सोमवार को सरकार गठन के लिए समय निर्धारित करने का अनुरोध किया।

वशिष्ठ नारायण सिंह ने राजभवन को एक पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया है कि जदयू विधानमंडल द्वारा सर्वसम्मति से जीतन राम मांझी की जगह नीतीश कुमार को नया नेता चुना गया है। नीतीश के नेतृत्व को राजद, कांग्रेस और भाकपा समेत निर्दलीय विधायक दुलाल चंद गोस्वामी का समर्थन प्राप्त है। लिहाजा उन्हें सरकार गठन के लिए आमंत्रित करें। उनके साथ राजद विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, भाकपा के सचिव मंडल के सदस्य जीतेंद्र नाथ और बलरामपुर क्षेत्र के निर्दलीय विधायक दुलालचंद गोस्वामी भी रविवार दोपहर राजभवन पहुंचे और राज्यपाल के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को पत्र सौंपा।

आर-पार से पहले पावर गेम
बिहार की सत्ता पर हथियाने के लिए नीतीश, मांझी का खेमा जरूरी संख्या बल जुटाने में सक्रिय है। राज्य में अलटू-पलटू विधायकों को टटोला जा रहा है। जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने विधायक दल की बैठक में उपस्थित 97 विधायकों अलावा राजद, कांग्रेस, भाकपा व एक निर्दलीय के समर्थन का दावा किया है। उनके आंकड़ों में--
जदयू - 97
राजद - 24
कांग्र्रेस - पांच
भाकपा - एक
निर्दलीय -एक
कुल - 128 विधायक हैं।

मांझी की मजबूती
जदयू के बागी विधायक - 14 (वर्तमान परिदृश्य में)
निर्दलीय - चार
भाजपा - 87
मंत्री पद का प्रलोभन देकर तोड़ने वाले संभावित विधायक - 22
कुल मिलाकर - 127

विधानसभा की स्थिति
कुल विधानसभा सदस्यों की संख्या - 243
वर्तमान में विधायक - 233
सरकार गठन के लिए चाहिए - 117

"नीतीश कुमार को 130 से ज्यादा विधायकों का समर्थन हासिल है। राज्यपाल चाहेंगे तो हम राजभवन में विधायकों का परेड भी करा देंगे।"
-वशिष्ठ नारायण सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष

"जीतन राम मांझी भाजपा का खिलौना बन रहे हैं। मैदान भले ही पटना का हो मगर उस पर बल्लेबाजी दिल्ली से हो रही है। ड्रामे की स्क्रिप्ट अमित शाह ने लिखी है।"
-केसी त्यागी, जदयू सांसद व प्रवक्ता

"जीतन राम मांझी भाजपा के इशारों पर काम कर रहे हैं। लेकिन भाजपा की ये साजिश सफल हो पाएगी, क्योंकि हमारे पास बहुमत हैं। राजद, कांग्रेस और भाकपा के विधायक हमारे समर्थन में हैं।"

-अली अनवर, नेता, जदयू