यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लालच देकर शारीरिक शोषण करता था आसाराम
आसाराम के खिलाफ सूरत की पूर्व साधिका द्वारा दर्ज करवाई गई शारीरिक शोषण की शिकायत के अंतर्गत राज्य सरकार ने ...और पढ़ें

अहमदाबाद, ब्यूरो। आसाराम के खिलाफ सूरत की पूर्व साधिका द्वारा दर्ज करवाई गई शारीरिक शोषण की शिकायत के अंतर्गत राज्य सरकार ने गुजरात हाईकोर्ट में हलफनामा प्रस्तुत कर उसकी करतूतों का पर्दाफाश किया है। हलफनामे में दावा किया गया कि आसाराम आश्रम की महिलाओं से ओरल सेक्स करता था। वह किशोरियों को अच्छा वक्ता बनाने का लालच देकर शारीरिक शोषण करता था। जब वह खफा होता, तब गाली--गलौज कर जो हाथ में आया उसी से वार कर देता था।
आसाराम ने गुजरात उच्च न्यायालय में जमानत याचिका प्रस्तुत की है। राज्य सरकार ने जमानत याचिका का विरोध कर चांदखेड़ा पुलिस द्वारा प्रस्तुत आरोपों व गवाहों के बयान पेश किए हैं। हलफनामे में बताया गया है कि सूरत की पीड़ित युवती केवल 16 वर्ष की थी।
उसी समय उसे आश्रम में रहने के लिए चुना गया था। उसे एसएससी की परीक्षा में भी बैठने नहीं दिया गया था। उसके बाद उसे वक्ता बनाने का लालच देकर आश्रम में ही रहने के लिए मजबूर किया गया।
पढ़ें: अधूरी रह गई आसाराम प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता की मां की गवाही
पढ़ें: पीड़िता के बालिग होने का साक्ष्य तलाशने में जुटे आसाराम के गुर्गे
