विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अधूरी रही आसाराम प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता की मां की गवाही

By Edited By:
Published: Sun, 27 Jul 2014 06:09 PM (IST)

लखनऊ। आसाराम दुष्कर्म केस में शाहजहांपुर की पीड़िता की मां की गवाही अधूरी रही। जोधपुर

News Article Hero Image

लखनऊ। आसाराम दुष्कर्म केस में शाहजहांपुर की पीड़िता की मां की गवाही अधूरी रही। जोधपुर में वकीलों की हड़ताल के चलते सेशन न्यायालय ने बयान पूर्ण करने के लिए 11 अगस्त की तिथि नियत कर दी है।

दुष्कर्म केस की सुनवाई कर रहे जोधपुर के ट्रायल कोर्ट ने इस माह के द्वितीय सप्ताह में पीड़िता की मां समेत एएसआइ पुष्पलता, शाहजहांपुर के गवाह कृपाल सिंह तथा पीड़िता की मां समेत आधा दर्जन लोगों को गवाही के लिए सम्मन भेजे थे। 15 जुलाई से पीड़िता की मां की गवाही शुरू हुई थी। बयान पूर्ण होने से पूर्व ही आसाराम के गुर्गो ने होटल में घुसकर पीड़ित दंपती को धमकाया। 24 घंटे के भीतर तीन बार धमकाने की घटना से पीड़िता की मां तनाव में आ गई और उन्होंने एक दिन के लिए गवाही की तारीख बढ़ाने के लिए कोर्ट से आग्रह किया। इसके बाद गवाही का नंबर आने से पूर्व ही जोधपुर कोर्ट में वकीलों ने हड़ताल कर दी। हड़ताल खत्म न होने पर कोर्ट ने बयान के लिए 11 अगस्त की तिथि नियत कर दी। नतीजतन पीड़िता के मां-बाप ने जोधपुर छोड़ दिया। गौरतलब है कि 15 अगस्त 2013 को जोधपुर के मणाई आश्रम में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म हुआ था। पीड़िता के माता-पिता समेत करीब सौ गवाहों के बयान दर्ज होने हैं। केस में आसाराम पक्ष के 50 और पीड़िता पक्ष के 58 गवाह हैं, जबकि अभी तक पीड़िता समेत डॉक्टर व दिल्ली पुलिस कर्मियों की ही गवाही हुई है।