Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एयरहोस्टेस की आड़ में वो थी चंदन तस्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    By Lalit RaiEdited By:
    Updated: Thu, 12 May 2016 01:01 PM (IST)

    ज्यादा पैसे कमाने की चाहत ने एक पूर्व टीवी मॉडल और एयर होस्टेस को चंदन तस्कर बना दिया। अब वो पुलिस की गिरफ्त में है। ...और पढ़ें

    Hero Image

    कोलकाता। लाल चंदन की तस्करी मामले में पुलिस ने 25 साल की एक एयरहोस्टेस संगीता चटर्जी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वो कुख्यात चंदन तस्कर लक्ष्मन के साथ मिलकर करोड़ों रुपए कमाए। संगीता फिलहाल जमानत पर हैं लेकिन उसे 18 मई से पहले चित्तुर कोर्ट में पेश होना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन है संगीता चटर्जी ?

    12 वीं पास संगीता कोलकाता के नेताजी नगर की रहने वाली है। वो पहले टीवी में विज्ञापनों में काम करती थी। लेकिन कोर्स करने के बाद वो एयर होस्टेस बन गयी। ह्वाइट कॉलर जॉब की आड़ में वो लाल चंदन की तस्करी में शामिल हो गयी। पुलिस के मुताबिक वो कुख्यात चंदन तस्कर लक्ष्मन की गर्लफ्रेंड थी। उसके साथ मिलकर संगीता ने कई अपराधों को अंजाम दिया। चित्तुर पुलिस का कहना है कि पहले तो वो लक्ष्मन से किसी तरह का संबंध होने से इनकार करती रही। लेकिन हवाला के जरिए एक लेनदेन के बाद ये साफ हो गया कि वो लक्ष्मन के कारोबार को पूरी तरह से जानती थी। उसने हाल ही में 10 करोड़ से ज्यादा की रकम हवाला के जरिए कुछ खास लोगों तक पहुंचाया। इसके अलावा एक करोड़ की रकम को 9 अलग अलग खातों में रखा। संगीता के पास कोलकाता के नेताजी नगर में चार आलीशान फ्लैट हैं। संगीता की गिरफ्तारी के पहले पुलिस ने उसके चारों मकान को सील करने के साथ उसके बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है।

    कौन है लाल चंदन तस्कर लक्ष्मना ?

    अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक लक्ष्मन ऊर्फ लक्ष्मन डांगे ऊर्फ तमांग कई नामों वाला ये तस्कर मणिपुर का रहने वाला है। लक्ष्मन को 2014 में चित्तुर पुलिस ने नेपाल से गिरफ्तार किया था। लक्ष्मन से पूछताछ के बाद ये जानकारी सामने आयी कि संगीता न केवल उसके कारोबार को जानती थी। बल्कि उसके काले साम्राज्य के विस्तार में मदद करती रही। संगीता ने लाल चंदन की तस्करी से जुड़े दूसके अपराधियों से मुलाकात करायी। उसने मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में कई ठिकाने बनाए। लक्ष्मन अपनी पत्नी के साथ चेन्नई में रहता था। 2014 में गिरफ्तारी से पहले वो लाल चंदन का बड़ा तस्कर माना जाता था। पुलिस के मुताबिक को चित्तुर, कडप्पा, कूर्नूल के जंगलों से बड़े पैमाने पर चंदन की लकड़ी कटवाता था।

    कैसे हुई संगीता की गिरफ्तारी ?

    चित्तुर पुलिस का कहना है कि पुख्ता जानकारी मिलने के बाद वो लोग संगीता के घर पहुंचे। अदालत से ट्रांजिट रिमांड मांगे जाने के समय उसके 20 वकीलों की फौज अदालत में दाखिल हो गई। और संगीता की जमानत के लिए अपील की।अदालत में सुनवाई के दौरान वो बेहोश हो गयी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच के दौरान ये बात सामने आयी कि वो पूरी तरह से स्वस्थ है। लेकिन इन सबके बीच अदालत ने उसे अंतरिम जमानत दे दी। हांलाकि संगीता को 18 मई से पहले चित्तुर कोर्ट में पेश होने के लिए कहा।