विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगस्ता के दासौ से संबंधों की जांच शुरू

By Edited By:
Published: Thu, 30 Jan 2014 09:50 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2014 09:52 AM (IST)

एंग्लो-इतालवी कंपनी अगस्ता-वेस्टलैंडसे करार तोड़ने के बाद सरकार अब उसकी मूल कंपनी फिनमैकेनिका की अन्य विदेशी हथियार निर्माता कंपनियों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। एंग्लो-इतालवी कंपनी अगस्ता-वेस्टलैंडसे करार तोड़ने के बाद सरकार अब उसकी मूल कंपनी फिनमैकेनिका की अन्य विदेशी हथियार निर्माता कंपनियों में हिस्सेदारी और संबंधों के तार तलाश रही है। इनमें फ्रांस की दासौ भी शामिल है।

ऐसे में हेलीकॉप्टर सौदा रद होने से उठा विवाद फ्रांस से राफेल विमान खरीद को लेकर चल रही कवायद को भी प्रभावित कर सकता है। घूस देकर सौदा हासिल करने के आरोपों में फंसी अगस्ता और उसकी मूल कंपनी फिनमैकेनिका को प्रतिबंधित सूची में डालने के विकल्प भी तौले जा रहे हैं। इस कड़ी में पड़ताल की जा रही है कि फिनमैकेनिका समूह की अन्य हिस्सेदारियां किस-किस कंपनी में हैं। राफेल लड़ाकू विमान बनाने वाली फ्रांस की दासौ एविएशन फिनमैकेनिका की एलिनिया एरमाची को अपना औद्योगिक हिस्सेदार करार देती है। फिनमैकेनिका की नातेदारी की पड़ताल की सुगबुगाहट के बीच बताया जाता है कि सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रम हिंदुस्तान एरोनॉटिकल लिमिटेड के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के फ्रांस दौरे को फिलहाल टाल दिया गया है। हालांकि, यात्र टालने के स्पष्ट कारणों की जानकारी नहीं दी गई है। दस अरब डॉलर से अधिक के 126 लड़ाकू विमान सौदे के लिए फ्रांसीसी राफेल विमान का चयन किया था।

नौसेना ने मोदी को नहीं दिया हेलीकॉप्टर

इतालवी कंपनी से टॉरपीडो खरीद को मंजूरी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर