विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन बच्चियों की हत्‍या के बाद महिला ने लगाई फांसी

By Sumit KumarEdited By:
Published: Tue, 10 Mar 2015 09:32 AM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2015 12:10 PM (IST)

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिले के अंबेडकर नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने तीन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिले के अंबेडकर नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने तीन बच्चों का गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद भी फंदा बनाकर पेड़ से लटक गई। हालांकि किसी तरह महिला की जान बच गई। पुलिस ने महिला को एम्स में भर्ती करवाया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह बेटा न होने के ताने से दुखी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमबी रोड पर बत्रा अस्पताल के पीछे स्थित जंगल में सोमवार रात करीब आठ बजे कुछ लोगों ने एक महिला को पेड़ से लटकते देखा। वे लोग पास गए तो वहां तीन बच्चियां भी बेहोश पड़ी हुई थीं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची थाना अंबेडकर नगर पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीन बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला को गंभीर हालत में एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले की पुष्टि की है। मृत बच्चियों की उम्र आठ माह, दो वर्ष व पांच साल है।

पढ़ें - नवजात के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर भी बचा सुरक्षित

पढ़ें - मां की गोद सूनी होने से बचा ली इस फरिश्ते ने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।