लोकसभा की तैयारियों में जुटी आप, हर सीट पर 17 दावेदार
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से आम आदमी पार्टी [आप] के टिकट पर चुनाव लड़ने वालों की लंबी कतार है। यहां की
लखनऊ [आनन्द राय]। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से आम आदमी पार्टी [आप] के टिकट पर चुनाव लड़ने वालों की लंबी कतार है। यहां की 80 सीटों पर चिकित्सक, रिटायर्ड अफसर, सामाजिक कार्यकर्ता, दूसरे दलों के नेताओं समेत कुल 1368 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। हालांकि इनमें 60 फीसद लोगों के आवेदन अधूरे हैं। औसतन एक सीट पर 17 लोगों की दावेदारी है।
आलोचना और तारीफ के बीच आप चुनावी तैयारी में तेजी से जुट गई है। आप के इलेक्शन वार रूम में दावेदारों के आवेदन पत्रों की जांच चल रही है। अधिकांश आवेदकों ने आप के मानक के अनुरूप अपना ब्योरा नहीं दिया है। आप की राज्य समन्वय समिति की सदस्य अरुणा सिंह का कहना है कि आवेदन में जिनका सम्पूर्ण ब्योरा नहीं है, उनको साक्षात्कार के दौरान मौका दिया जाएगा। पार्टी बहुत जल्द इसके लिए साक्षात्कार शुरू करने वाली है। इस बीच पार्टी में कुछ प्रमुख नेताओं के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
जेटली के खिलाफ आप का प्रदर्शन, कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए
राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह अब आप के साथ हैं। हालांकि अभी पार्टी उनकी जिम्मेदारी तय करने पर बुनियादी कार्यकर्ताओं से मशवरा कर रही है। कुछ ऐसे भी लोग हैं जो आप से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, लेकिन आवेदन नहीं किये हैं। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो कांग्रेस, भाजपा, सपा और बसपा जैसे दलों में टिकट की कतार में लगे हैं। अगर वहां दाल नहीं गली तो उनका रुख बदल सकता है। आप नियंताओं का कहना है कि अगर इनमें साफ सुथरी छवि के लोग होंगे तो मौका दिया जा सकता है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पार्टी चुनाव को केंद्रित रखेगी और भ्रष्टाचार की सूची में यूपी के जितने बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं, उनके क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार चयन को प्राथमिकता दी जा रही है। इलेक्शन वार रूम में उन क्षेत्रों के भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समीकरण पर भी आप का अध्ययन जारी है।
युवती से दुष्कर्म के आरोप में आप नेता गिरफ्तार
पखवारे भर में बने 18.40 लाख सदस्य
आम आदमी पार्टी ने 10 से 26 जनवरी तक सूबे के विभिन्न अंचलों, गांव, वार्ड, खंड विकास और जिला मुख्यालयों तक 'मैं भी हूं आम आदमी' नारे के साथ सदस्यता अभियान चलाया। पार्टी की राच्य समन्वय समिति की सदस्य अरुणा सिंह का कहना है कि इस अभियान में यूपी में 18 लाख 40 हजार 200 सदस्य बने हैं। यह सदस्य संख्या सिर्फ उन लोगों की है जिन्होंने कैंपों में खुद आकर सदस्यता फार्म भरा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।