विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली में भी लव जेहाद: पहले शादी फिर धर्म परिवर्तन का दबाव!

By Edited By:
Published: Sat, 06 Sep 2014 09:14 AM (IST)Updated: Sat, 06 Sep 2014 10:24 AM (IST)

कैंट में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और वेश्यावृत्ति कराने संबंधी संगीन आरोप ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बरेली (जागरण संवाददाता)। कैंट में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और वेश्यावृत्ति कराने संबंधी संगीन आरोप लगाए हैं। इस बाबत उसने कैंट थाने में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है।

कैंट निवासी महिला का कहना है कि आठ दिसंबर 2013 को इलाके में ही रहने वाले एक युवक ने उसका बाइक से अपहरण कर लिया था। इसके बाद दस दिसंबर को युवक ने उससे कोर्ट में जबरन विवाह भी कर लिया। जब परिजनों ने विरोध जताया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि गुजरते वक्त के साथ उसका पति उस पर धर्म परिवर्तन करने का दवाब डालने लगा। इतना ही नहीं उसने वेश्यावृत्ति भी करानी चाही। महिला का यह भी आरोप है कि उसके पति ने दहेज के रूप में कार भी मांगी। जब उसने पति की सभी मांगें नहीं मानी तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे बेरहमी से पीटा जाता और खाना भी नहीं दिया जाता। मई 2014 में पीड़िता ने महिला थाने में गुहार लगाई। जिसके बाद उन्हें परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया। यहां काउंसलर्स ने उनके बीच समझौता करा दिया। इसके बाद महिला फिर से कैंट स्थित अपनी ससुराल आकर रहने लगी। महिला का आरोप है कि थोड़े ही दिन में फिर से पति ने उसके ऊपर जुल्म ढहाना शुरू कर दिया। उसे रोजाना बेरहमी से पीटा जाता। इसके बाद महिला ने शुक्रवार को पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

आखिर सच्चाई क्या है?

इस मामले को पुलिस लव जेहाद से जोड़कर नहीं देख रही है। एक बात यह भी है कि जब पति-पत्‍‌नी का विवाद महिला थाने पहुंचा था, तब महिला ने धर्म परिवर्तन की बात क्यों नहीं कही थी। क्या उस पर किसी का दवाब था या उसे डरा धमकाया गया था।

लव जेहाद

यह मामला लव जेहाद से जुड़ा नहीं है। दोनों ने अपनी इच्छानुसार विवाह किया था। महिला ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद पति पर कार्रवाई होगी।

-देवराज राठी, कैंट इंस्पेक्टर

पढ़ें: लव जेहाद : भगाकर लाई गई विवाहिता को लेकर मथुरा में माहौल में गर्म

पढ़ें: सन्नी बन कर की शादी, बाद में निकला आदिल