Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई के पहाड़ी इलाके में भूस्खलन के कारण बच्चे की मौत

    By Edited By:
    Updated: Fri, 01 Aug 2014 07:54 AM (IST)

    पुणे के मलिण गांव में कई जिंदगियां खत्म होने के बाद गुरुवार को मुंबई के पहाड़ी इलाके में भी भूस्खलन के कारण एक बच्चे की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो ...और पढ़ें

    Hero Image

    मुंबई। पुणे के मलिण गांव में कई जिंदगियां खत्म होने के बाद गुरुवार को मुंबई के पहाड़ी इलाके में भी भूस्खलन के कारण एक बच्चे की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

    जानकारी के अनुसार घटना चेंबूर के वासी नाका में अशोक नगर के पास अवैध झुग्गियों में घटी। सुबह करीब साढे आठ बजे अपने घर के पास खेल रहे थे, तभी भूस्खलन के कारण मिट्टी और पत्थरों का टुकड़ा गिरने लगा जिसकी चपेट में गणेश कुमार खुरादे (05) और पांच अन्य बच्चे आ गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन खुरादे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में पांच अन्य बच्चों को उपचार के बाद देर शाम छुट्टी दे दी गई। उधर, शिवाजी की मूर्ति के पास पंजारपोल इलाके में भी भूस्खलन से 15 अवैध झुग्गियों के चपेट में आने की खबर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें : पुणे : मलबे में जिंदगी की तलाश में दो दिन में 22 को बचाया गया

    पढ़ें : पहाड़ टूटने से दबा पूरा गांव, 100 से ज्यादा के मरने की आशंका