विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

95 फीसदी आईटी इंजीनियर नौकरी के काबिल नहीं

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Fri, 21 Apr 2017 09:02 AM (IST)

अध्ययन में सामने आया है कि देश के 95 प्रतिशत इंजीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़ी नौकरियों के लिए काबिल ही नहीं हैं।

95 फीसदी आईटी इंजीनियर नौकरी के काबिल नहीं
95 फीसदी आईटी इंजीनियर नौकरी के काबिल नहीं

नई दिल्ली, एजेंसी। आईटी और डेटा साइंस ईकोसिस्टम में भारत के इंजीनियर्स बुद्धिमत्ता के मामले में पिछड़ते दिख रहे हैं। एक अध्ययन में सामने आया है कि देश के 95 प्रतिशत इंजीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़ी नौकरियों के लिए काबिल ही नहीं हैं।

रोजगार आकलन से जुड़ी कंपनी 'ऐस्पायरिंग माइंड्स' द्वारा किए गए अध्ययन में सामने आया कि लगभग 4.77 प्रतिशत उम्मीदवार ही प्रोग्राम के लिए सही लॉजिक लिख सकते हैं, जो कि प्रोग्रामिंग जॉब की न्यूनतम आवश्यकता है। आईटी संबंधित कॉलेजों की 500 ब्रांचों के 36,000 से ज्यादा छात्रों ने ऑटोमेटा को चुना व दो तिहाई छात्र सही-सही कोड भी नहीं डाल सके।

स्टडी में सामने आया कि जहां 60 प्रतिशत उम्मीदवार सही से कोड नहीं डाल पाए, वहीं 1.4 प्रतिशत ही ऐसे निकले, जिन्होंने सही कोड डालने में महारत हासिल है। आईटी सिस्टम पर असर ऐस्पायरिंग माइंड्स के सीटीओ व को फाउंडर वरण अग्रवाल कहते हैं, 'प्रोग्रामिंग स्किल की यह कमी देश के आईटी सिस्टम को खासा प्रभावित कर रही है। भारत को इसमें और तेजी से आगे ब़़ढने की जरूरत है।'

बढ़ रही खाई

अध्ययन में कहा गया कि प्रोग्रामिंग के एक्सप‌र्ट्स की कमी, उम्मीदवारों तक उनका सही ढंग से न पहुंचना रोजगार की खाई पैदा कर रहा है, वहीं प्रोग्रामिंग के अच्छे टीचर्स और एक्सपर्ट प्रोग्रामर्स क्षेत्र में शानदार सैलरी उठा रहे हैं। टिअर 1 और टिअर 3 शहरों के कॉलेजों के बीच प्रोग्रामिंग स्किल की गुणवत्ता में 5 गुना तक का अंतर देखने को मिलता है। 100 टॉप कॉलेज के 69 प्रतिशत छात्र सही कोड डालने में सक्षम हैं, बाकी कॉलेजों के छात्रों का इस मामले में आंक़़डा 31 प्रतिशत ही है।

विप्रो ने की 600 कर्मचारियों की छुट्टी

देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी विप्रो ने करीब 600 कर्मचारियों को निकाल दिया है। यह कदम सालाना अप्रेजल के बाद उठाया गया है। अंदेशा यह भी है कि ये संख्या 2 हजार तक जा सकती है। दिसंबर 2016 तक कंपनी में 1.79 लाख लोग काम कर रहे थे। कंपनी के मुताबिक, उन्होंने कर्मचारियों के सालाना प्रदर्शन की कड़ी समीक्षा की प्रक्रिया को अपनाया है। कंपनी अपने उद्देश्य पूरे करने और ग्राहकों की मांग पर ये प्रक्रिया समय-समय पर करती रहती है। इसके कारण कुछ कर्मचारियों को कंपनी से हटाया जाता है। ये संख्या हर साल बदलती रहती है।

हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि कितने कर्मचारियों को निकाला गया है। कंपनी 25 अप्रैल को तिमाही नतीजों की समीक्षा करेगी। यह प्रक्रिया ऐसे समय सामने आई है जब आईटी कंपनियां वीजा नियमों को लेकर अमेरिका, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में चुनौतियों का सामना कर रही हैं। भारतीय आईटी कंपनियों की आय का 60 फीसदी उत्तरी अमेरिका और 20 फीसदी यूरोप से आता है। जनवरी में विप्रो के सीईओ आबिदअली नीमचवाला ने कहा था कि कंपनी वित्त वर्ष 2017 में 4500 कर्मचारियों को बाहर करेगी। टीसीएस और इंफोसिस जैसी कंपनियां पहले ही कह चुकी है कि वह कैंपस से कम लोगों को नौकरियां देंगी।

यह भी पढ़ेंः पीएफ एकाउंट को 'आधार' से जो़ड़ने में आ रही 'मिसमैच' की समस्या

यह भी पढ़ेंः विमान यात्रा से रोके जाने वालों की सूची पर विचार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।